Thursday, March 28, 2024
HomeUncategorizedझारखंड की तीन बेटियां चयनित हुई जूनियर भारतीय महिला हॉकी टीम में ...

झारखंड की तीन बेटियां चयनित हुई जूनियर भारतीय महिला हॉकी टीम में  : आयरलैंड, नीदरलैंड, अमेरिका और यूक्रेन जैसे देशों के खिलाड़ियों से करेगी मुकाबला

तीनों ही खिलाड़ी झारखंड के सिमडेगा जिला से

मिरर मीडिया : खेल से झारखंड का पुराना रिश्ता रहा है। झारखंड की बेटियों ने अपने दम पर कई राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय खेलों में मोकाम हासिल की है। उसी क्रम में झारखण्ड से आयरलैंड दौरे के लिए जूनियर भारतीय महिला हॉकी टीम में झारखंड के तीन खिलाड़ी चयनित किए गए हैं। झारखंड के सिमडेगा जिले के तीनो खिलाड़ी ब्यूटी डुंगडुंग, दीपिका सोरेंग और महिमा टेटे का चयन किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार ‌ब्यूटी डुंगडुंग पूर्व से ही जूनियर भारतीय महिला हॉकी टीम की नियमित सदस्य है। वहीं दीपिका सोरेंग और महिमा टेटे को पहली बार जूनियर भारतीय टीम में शामिल किया गया है।

झारखंड की ये की बेटियां अब हॉकी के मैदान पर आयरलैंड, नीदरलैंड, अमेरिका और यूक्रेन जैसे देशों के खिलाड़ियों से मुकाबला करेंगी। बता दें, हॉकी इंडिया ने बुधवार को आगामी यूनिफर U 23, 5 नेशन टूर्नामेंट के लिए 20 सदस्यों की भारतीय जूनियर महिला हॉकी टीम की घोषणा कर दी। यह चैंपियनशिप 19 जून से 26 जून तक डबलिन, आयरलैंड में आयोजित की जाएगी। जूनियर भारतीय महिला हॉकी टीम नीदरलैंड, आयरलैंड, अमेरिका और यूक्रेन के खिलाफ खेलेंगी।

बता दें कि भारत अपना पहला मैच 19 जून को मेजबान आयरलैंड के खिलाफ खेलेगा। दूसरा मैच 20 जून को नीदरलैंड के खिलाफ खेलेगा।  तीसरा मैच 22 जून को यूक्रेन के खिलाफ और 23 जून को यूएसए से होगा। राउंड-रॉबिन मैचों के बाद, शीर्ष दो टीमें 26 जून को फाइनल में एक-दूसरे से भिड़ेंगी, जबकि तीसरे और चौथे स्थान पर रहने वाली टीमें उसी दिन कांस्य पदक प्ले-ऑफ मैच खेलेंगी।

Uday Kumar Pandey
Uday Kumar Pandeyhttps://mirrormedia.co.in
मैं उदय कुमार पाण्डेय हूँ, मिरर मीडिया के न्यूज डेस्क पर कार्यरत हूँ। विविध विषयों पर गहराई से शोध करके और उन्हें अपने विशिष्ट नजरिए से प्रस्तुत करके, मैंने पाठकों के बीच एक विश्वसनीय नाम बनाया है। मेरी लेखनी में ज्वलंत मुद्दों, सामाजिक परिवर्तनों और नवीनतम घटनाओं का समावेश होता है, जिससे पाठकों को विस्तृत और सटीक जानकारी मिलती है। मेरा उद्देश्य है कि समाचार को सच्चाई के साथ पेश किया जाए, जिससे समाज में जागरूकता और सकारात्मक परिवर्तन आए। मेरे लेखन का मूल मंत्र है - निष्पक्षता
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments