बिहार-झारखंड में आंधी-तूफान का अनुमान यूपी-उत्तराखंड समेत कई राज्यों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट

Reena Sharma
3 Min Read

मौसम विभाग के अनुसार, 80 किमी/घंटा की रफ़्तार से हवाएं चल सकती हैं और कुछ राज्यों में ज़बरदस्त बारिश के कारण लैंडस्लाइड हो सकता है। पहाड़ी राज्यों में भारी बारिश के आसार

देश के कई राज्यों में आज भी आंधी-तूफान के साथ झमाझम बारिश का अनुमान है। मौसम विभाग (IMD) ने उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, ओडिशा, गंगा के मैदानी इलाकों वाले पश्चिम बंगाल और अरुणाचल प्रदेश में बहुत भारी बारिश की चेतावनी (ऑरेंज अलर्ट) जारी की है। अगले 24 घंटे के दौरान में छत्तीसगढ़, गुजरात, हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, झारखंड, कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र और मध्य प्रदेश में भी भारी बारिश होने की संभावना है। 
बिहार और विदर्भ में आंधी-तूफान के साथ बिजली गिरने और तेज़ हवाएं चलने का भी अनुमान लगाया है।

बिहार और झारखंड  में कैसा रहेगा मौसम 
रविवार को बिहार में भारी बारिश हो सकती है, साथ ही आंधी-तूफान, बिजली गिरने और तेज हवाएं चलने की भी संभावना है। झारखंड और ओडिशा में भी भारी बारिश और आंधी-तूफान की संभावना है और दोनों राज्यों के कुछ हिस्सों में तेज हवाएं चल सकती हैं। आने वाले दिनों में झारखंड और ओडिशा में व्यापक बारिश जारी रहने की उम्मीद है। 

दिल्ली में आज बादल छाए रहेंगे। सुबह से दोपहर के बीच हल्की बारिश की संभावना है। शाम से रात के समय भी हल्की बारिश हो सकती है। दिल्ली में अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 32°C से 34°C और 23°C से 25°C के बीच रहने की संभावना है।  

पूर्वोत्तर राज्यों में कैसा रहेगा मौसम
मौसम विभाग के अनुसार, रविवार को । पूर्वोत्तर के कुछ हिस्सों में आंधी-तूफान और बिजली गिरने की संभावना है। मध्य महाराष्ट्र और विदर्भ में भी आज भारी बारिश हो सकती है।
बता दें कि दक्षिण-पश्चिम मानसून के देश के कई हिस्सों में सक्रिय रहने की उम्मीद है और उत्तर, मध्य, पूर्व, पूर्वोत्तर, पश्चिम और दक्षिण भारत के कुछ हिस्सों में व्यापक बारिश जारी रहेगी। अगले कुछ दिनों के लिए मौसम विभाग का ताज़ा अनुमान है कि 20 अगस्त तक देश के कई हिस्सों में बारिश होती रहेगी

Share This Article