HomeUncategorizedधनबाद मंडल के विभिन्न स्टेशनों में चला टिकट चेकिंग अभियान, वसूले गए...

धनबाद मंडल के विभिन्न स्टेशनों में चला टिकट चेकिंग अभियान, वसूले गए 11 लाख 84 हजार 40 रूपए, दी गई हिदायत

मिरर मीडिया: धनबाद मंडल द्वारा बुधवार को मंडल के विभिन्न खण्डों में बड़े स्तर पर टिकट चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है | इसी क्रम में धनबाद, गोमो, कोडरमा, डाल्टनगंज, चोपन, बरकाकाना, सिंगरौली स्टेशनों में गहन टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया | इस दौरान कुल 2735 यात्रियों को पकड़ा गया ।जिसमें बिना टिकट यात्रा कर रहे यात्री, बिना उचित प्राधिकार के यात्रा करने वाले यात्री, बिना बुक किये गए सामान के साथ यात्रा कर रहे यात्री, महिलाओं के आरक्षित कोच में मिलने वाले पुरुष यात्रीगण शामिल थे |
इस दौरान उनसे 11 लाख 84 हजार 40 रूपए जुर्माने के रूप में राशि प्राप्त की गई व कड़ी हिदायत दी गई | चेकिंग अभियान में 148 टिकट चेकिंग कर्मियों एवं आरपीएफ के जवानों को लगाया गया था | चेकिंग टीमों द्वारा स्टेशनों एवं विभिन्न मेल/एक्स्प्रेस ट्रेनों में भी चेकिंग किया गया |

मंडल रेल प्रबंधक के निर्देश पर टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया | इस तरह का टिकट चेकिंग अभियान धनबाद मंडल द्वारा आगे भी लगातार किया जाता रहेगा | इस अभियान का उद्देश्य टिकट काउंटर की बिक्री बढ़ाना, बिना टिकट के यात्रा करने वाले यात्रियों पर लगाम लगाना एवं यात्रियों को टिकट लेने के लिए प्रेरित करना है जिससे कि वो अगली बार टिकट लेकर यात्रा करे I

Most Popular