October 2, 2023

Mirrormedia

Jharkhand no.1 hindi news provider

राजस्व संग्रहण में तेजी लाने के उपायुक्त ने दिए निर्देश, निरीक्षक माप-तौल को शो कॉज

1 min read

जमशेदपुर : राजस्व संबंधी समीक्षा बैठक में जिला उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री ने सभी संबंधित विभागों को लक्ष्य के अनुरूप राजस्व संग्रहण करने का निर्देश दिया है। उन्होंने आंतरिक संसाधनों से सरकार को प्राप्त होने वाली राजस्व की जानकारी ली। विभागवार राजस्व कार्यो की समीक्षा करते हुए संबंधित विभागों को राजस्व वसूली में तेजी लाने का निर्देश दिया। ताकि निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप राजस्व संग्रहण हो सके। कहा कि राजस्व वसूली में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं करें। आंतरिक संसाधन से राजस्व संग्रहण को बढ़ाएं। बैठक में सभी विभागीय पदाधिकारियों से राजस्व संग्रहण को लेकर किए जा रहे प्रयासों की भी जानकारी ली गई।

बैठक से अनुपस्थित रहने पर निरीक्षक माप तौल को शो कॉज किया गया। राजस्व संग्रहण के सालाना लक्ष्य के विरूद्ध अबतक 4 महीनों में राज्य कर के शहरी अंचल द्वारा 26%, जमशेदपुर अंचल ने 32%, सिंहभूम अंचल 28%, आदित्यपुर अंचल 27%, उत्पाद विभाग 29%, खनन विभाग 7%, कृषि विभाग का 54% वहीं नगर निकायों में जेएनएसी 24%, मानगो नगर निगम 55%, जुगसलाई नगर परिषद 59%, चाकुलिया नगर पंचायत द्वारा 47% लक्ष्य प्राप्त किया गया है। वहीं विद्युत प्रमंडल जमशेदपुर ने 47%, विद्युत प्रमंडल मानगो 42%, विद्युत प्रमंडल घाटशिला ने 40% राजस्व संग्रहण किया है।

सभी विभागों को सालाना निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप माहवार शत प्रतिशत राजस्व वसूली करने का निदेश दिया गया। नगर निकायों के आतंरिक संसाधन की जानकारी ली गई तथा आंतरिक संसाधन में किस प्रकार बढ़ोत्तरी किया जाए कि राजस्व संग्रहण बढ़ाया जा सके, इस पर चर्चा की गई। साथ ही राष्ट्रीय बचत, मत्स्य, माप तौल विभाग, नीलाम पत्र, कृषि उत्पादन बाजार, मोटरयान निरीक्षक, भू राजस्व, कृषि सहित अन्य विभागों की समीक्षा की गई। संबंधित अधिकारियों को नीलाम पत्र जल्द दुरुस्त कर लेने का निर्देश दिया गया।

Share this news with your family and friends...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.