कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए कई थानों को मिले नए प्रभारी : एडीपीसी में आठ पुलिस अधिकारियों के तबादले

KK Sagar
2 Min Read

आसनसोल। आसनसोल-दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट (एडीपीसी) ने कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया है। पुलिस कमिश्नर द्वारा जारी आदेश के तहत आठ पुलिस अधिकारियों का तबादला करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

जारी आदेश के अनुसार, एसआई पार्थ सरकार को विशेष अभियान समूह (एसओजी) से स्थानांतरित कर कल्याणेश्वरी आईसी का प्रभारी नियुक्त किया गया है। वहीं एलएसआई शिउली मंडल को कल्याणेश्वरी आईसी से स्थानांतरित कर एनटीएस थाना का नया प्रभारी बनाया गया है।

एनटीएस थाना के ओसी एसआई अभिजीत सिंघा रॉय को अब कुल्टी थाना की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं कन्यापुर आईसी के प्रभारी एसआई मेघनाद मंडल को आसनसोल नॉर्थ थाना का नया ओसी नियुक्त किया गया है।

इसके अलावा आसनसोल नॉर्थ थाना के ओसी एसआई सौमेन बंद्योपाध्याय तथा रूपनारायणपुर आईसी के प्रभारी एसआई अरुणभ भट्टाचार्य को डिटेक्टिव डिपार्टमेंट (डीडी) में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई है।

नए आदेश के तहत एसआई सुमंगल सरकार को रूपनारायणपुर आईसी का प्रभारी बनाया गया है, जबकि जमुरिया थाना से स्थानांतरित एसआई सुनील कुमार सिंह को आसनसोल नॉर्थ थाना में नई तैनाती दी गई है।

पुलिस कमिश्नर ने सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अपने नए पदों का कार्यभार ग्रहण करने का निर्देश दिया है। माना जा रहा है कि इस प्रशासनिक सर्जरी का उद्देश्य कमिश्नरेट क्षेत्र में पुलिसिंग को और अधिक मजबूत बनाना तथा कानून-व्यवस्था को बेहतर ढंग से बनाए रखना है।

Share This Article
उत्कृष्ट, निष्पक्ष, पारदर्शिता और ईमानदारी - पत्रकारिता की पहचान है k k sagar....✍️....