शहादत दिवस पर याद किए गए सरायकेला के शहीद जवान, तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि

जमशेदपुर : शहादत दिवस के मौके पर सरायकेला-खरसावां जिले के शहीद जवानों को याद किया गया। इसी कड़ी में मंगलवार को तिरुलडीह थाना में कुकडु हाट में शहीद हुए जवानों को याद कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। बता दें कि 14 जून 2019 को कुकडु हाट टोला के साप्ताहिक बाजार में नक्सलियों ने पुलिस के जवानों और पदाधिकारियों पर हमला कर दिया था। इस घटना में 5 जवान शहीद हो गए थे। नक्सलियों ने धोखे से पुलिसकर्मियों की हत्‍या कर दी थीी। उन शहीदाें की याद में आज तिरुलडीह थाना में शहीद जवानों की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गयी। उस घटना के बाद जिले के तत्कालीन एसपी चंदन सिन्हा ने कुकडु थाना चालू कराने की भी बात कही थी। लेकिन इस घटना के तीन साल बाद भी थाना चालू नहीं कराया जा सका है।

Latest Articles