बिरसानगर : संपत्ति को लेकर पारिवारिक विवाद में जमकर मारपीट, दो घायल, अस्पताल में भर्ती

Manju
By Manju
2 Min Read

जमशेदपुर : बिरसानगर थाना क्षेत्र के जोन नंबर 11 में संपत्ति को लेकर पारिवारिक विवाद में जमकर मारपीट हो गई। इसमें छोटे भाई ने अपने बड़े भाई पर जानलेवा हमला करने का आरोप लगाया गया है। इस मारपीट में मुकेश और उसकी चाची नीतू देवी घायल हो गए है। बताया जा रहा है कि आरोपियों ने दोनों को राॅड और डंडे से जमकर पीटा। जिसमें मुकेश का सर फट गया है। चाची नीतू देवी के पेट और सीने में गंभीर चोट आई है। घायलावस्था में मुकेश और नीतू देवी को इलाज के लिए साकची के एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की जानकारी पुलिस को दे दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घायल मुकेश ने बताया कि 10 दिन पहले उसकी मां शांति देवी का निधन हो गया था। इसके बाद उसकी बड़ी भाभी बबली देवी संपत्ति को लेकर विवाद करने लगी और आज सुबह मारपीट शुरू कर दी। मुकेश ने बताया कि उनके पिता ओमप्रकाश ने बीच बचाव करने की कोशिश की तो उनके साथ भी मारपीट की गई। मारपीट में बबली देवी की मां मालती देवी, उसका भाई छोटू एक अन्य भाई, मौसी और बबली के पिता शामिल थे।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *