Bihar:बिहार में 6 साल की बच्ची से हैवानियत, दो नाबालिग लड़कों ने किया दुष्कर्म

Reena Sharma
1 Min Read

बिहार के गया में 6 साल की बच्ची के साथ हैवानियत की खबर है। राज्य के गया जी जिले से 6 साल की बच्ची से दुष्कर्म का शर्मनाक मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि 15 साल के दो लड़कों ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है।

मामला जिले के नक्सल प्रभावित ब्लॉक बांके बाजार के लटुआ थाना क्षेत्र का है।बताया जा रहा है कि रविवार को लुटुआ थाना क्षेत्र के सुदूर गांव में देर शाम एक बच्ची घर के बाहर खेल रही थी। तभी गांव के दो नाबालिग लड़कों ने उसे बहला-फुसलाकर गांव के बगल में स्कूल के कैंपस में ले गए और वहां उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है।

बच्ची के प्राइवेट पार्ट से खून निकलने लगा तो दोनों लड़के बच्ची को छोड़कर फरार हो गए। वहीं बच्ची के रोने की आवाज सुनकर आस-पास के लोग पहुंचे और उन्होंने परिजनों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद बच्ची को अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया।

Advertisement

वहीं, पुलिस के मुताबिक आरोपियों की पहचान हो गई है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष पुलिस टीम को लगाया गया है।

Share This Article