​जैक इंटर रिजल्ट: आर्ट्स का दबदबा, 96.14% छात्र सफल, जानें साइंस और कॉमर्स में किसने मारी बाजी?

Manju
By Manju
2 Min Read

डिजिटल डेस्क। जमशेदपुर: झारखंड एकेडमिक काउंसिल द्वारा जारी इंटरमीडिएट के परीक्षा परिणामों में इस बार एक चौंकाने वाला ट्रेंड देखने को मिला है। राज्य की एजुकेशन हब कही जाने वाली लौहनगरी जमशेदपुर इस बार टॉप-3 की रेस से बाहर रही, जबकि कोल्हान प्रमंडल का मान चाईबासा की प्रियंशी खत्री ने बढ़ाया।

कोल्हान का प्रदर्शन: जमशेदपुर शून्य, चाईबासा ‘इन’
​आमतौर पर बोर्ड परीक्षाओं में जमशेदपुर के छात्र टॉपर्स की सूची में अपनी जगह पक्की करते हैं, लेकिन इस वर्ष के परिणामों ने सबको हैरान कर दिया।

कॉमर्स संकाय: चाईबासा की प्रियंशी खत्री (सेंट जेवियर्स गर्ल्स इंटर कॉलेज) ने 471 अंक प्राप्त कर राज्य में तीसरा स्थान हासिल किया। प्रियंशी की इस उपलब्धि ने कोल्हान प्रमंडल को टॉपर्स की लिस्ट में शामिल रखा, वरना जमशेदपुर के किसी भी छात्र का नाम टॉप-3 की सूची में नहीं चमक सका।

संकाय वार प्रदर्शन की स्थिति
​इस वर्ष का ओवरऑल रिजल्ट काफी बेहतर रहा है, जिसमें आर्ट्स के छात्रों ने बाजी मारी है।
आर्ट्स (Arts) 96.14%
कॉमर्स (Commerce) 93.37%
साइंस (Science) 82.92

कौन रहे राज्य के ‘सुपर-3’ छात्र?
​ साइंस: धनबाद की रशीदा बनीं स्टेट टॉपर
साइंस में रशीदा नाज (धनबाद) ने 489 अंकों के साथ पूरे राज्य में प्रथम स्थान प्राप्त किया। दूसरे स्थान पर पाटन के मो. फैजान आलम रहे।

कॉमर्स: रांची की स्वेता ने लहराया परचम
योगोदा सत्संग महाविद्यालय, रांची की स्वेता प्रसाद ने 478 अंकों के साथ टॉप किया। वहीं, चाईबासा की प्रियंशी तीसरे स्थान पर रही।

आर्ट्स: बोकारो की छोटी कुमारी नंबर वन
आर्ट्स में बोकारो की छोटी कुमारी ने 478 अंकों के साथ शीर्ष स्थान हासिल किया। दुमका के अंकित कुमार दूसरे स्थान पर रहे।

Share This Article