उमेश कुमार सिंह बने कोल इंडिया सुरक्षा बोर्ड के सदस्य

KK Sagar
1 Min Read

धनबाद कोलियरी कर्मचारी संघ के महामंत्री सह एपेक्स सुरक्षा समिति सदस्य उमेश कुमार सिंह को कोल इंडिया सुरक्षा बोर्ड का सदस्य नामित किया गया है। यह नियुक्ति भारतीय मजदूर संघ (BMS) की औद्योगिक इकाई अखिल भारतीय खदान मजदूर संघ (ABKMS) के द्वारा की गई। इस घोषणा के बाद बीसीसीएल के श्रमिकों में उत्साह और खुशी का माहौल देखने को मिल रहा है।

इस उपलब्धि पर धनबाद कोलियरी कर्मचारी संघ के अध्यक्ष मुरारी तांती, माधब सिंह (कार्य समिति सदस्य, BMS झारखंड प्रदेश), के.के. सिंह (मंत्री, ABKMS), बीएमएस धनबाद जिला अध्यक्ष सुनील उरांव, मंत्री धर्मजीत चौधरी सहित मंतोष तिवारी, भौमिक महतो, सुशील कुमार सिंह, महावीर चौहान और अन्य पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने उमेश कुमार सिंह को बधाई दी।

कोल इंडिया सुरक्षा बोर्ड का सदस्य बनाए जाने के बाद उमेश कुमार सिंह ने कहा कि वे श्रमिकों की सुरक्षा और अधिकारों के संरक्षण के लिए हरसंभव प्रयास करेंगे। उन्होंने इस जिम्मेदारी के लिए संगठन का आभार व्यक्त किया और भरोसा दिलाया कि वे मजदूरों की बेहतरी के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे।

Advertisement
TAGGED:
Share This Article
उत्कृष्ट, निष्पक्ष, पारदर्शिता और ईमानदारी - पत्रकारिता की पहचान है k k sagar....✍️....