धनबाद रेलवे मंडल में यूनियन चुनाव प्रचार ने पकड़ी रफ्तार

KK Sagar
2 Min Read

धनबाद रेलवे मंडल में यूनियनों की मान्यता प्राप्त करने के लिए आगामी 4, 5 और 6 दिसंबर को पूरे पूर्व मध्य रेलवे जोन में चुनाव होने जा रहे हैं। इस चुनाव के प्रचार-प्रसार ने जोर पकड़ लिया है। जोन की सबसे बड़ी यूनियन, ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन (ईसीआरकेयू) ने अपने प्रचार अभियान को तेजी से बढ़ाते हुए पूरे धनबाद मंडल में बैनर और पोस्टर लगाने की शुरुआत कर दी है।

मान्यता प्राप्त यूनियन के लिए इस बार भी धनबाद मंडल सहित पूर्व मध्य रेलवे जोन में कुल छह यूनियनों ने नामांकन भरा है। इनमें ईसीआरकेयू पिछले दो बार से मान्यता प्राप्त यूनियन के तौर पर अपना दबदबा बनाए हुए है। पिछले वर्षों में ईसीआरकेयू ने रेलकर्मियों के हित में कई अहम कार्य किए हैं, और अब एक बार फिर हैट्रिक की कोशिश में जुटी है। ईस्ट सेंट्रल रेलवे कर्मचारी यूनियन धनबाद मंडल में 14 शाखाओं के साथ सक्रिय है और इनका फेडरेशन, ऑल इंडिया रेलवे मेंस फेडरेशन (एआईआरएफ), पिछले 100 वर्षों से मजदूर हितों के लिए काम कर रहा है। इससे रेल मजदूरों का भरोसा ईसीआरकेयू पर सबसे अधिक है।

धनबाद मंडल में ईसीआरकेयू के शाखा अध्यक्ष और सचिव बैनर और पोस्टर लगाने के काम में जोरों से लगे हैं। इस प्रचार कार्य में एन के खवास, जे के साव, बी के दुबे, आर के सिंह, वी के डी द्विवेदी, उमेश कुमार सिंह, एस एन वर्मा, सी पी पाण्डेय, अनिल कुमार सिंह, सुनील कुमार सिंह, एस के सांगा, आर एन चौधरी, रेखा पाण्डेय, अजीत कुमार, पी के गांगुली, महेंद्र प्रसाद महतो, ए के तिवारी, चंदन शुक्ल, आई एम सिंह, पी के सिन्हा, ए के भगत, बृज किशोर साव, अभय कुमार, बी बी सिंह और विश्वजीत मुखर्जी सहित सभी कार्यकर्ता पूरी लगन से प्रचार अभियान में जुटे हुए हैं।

Advertisement
Share This Article
उत्कृष्ट, निष्पक्ष, पारदर्शिता और ईमानदारी - पत्रकारिता की पहचान है k k sagar....✍️....