Homeपर्व -त्यौहारवट सावित्री व्रत आज - अखंड सौभाग्यवती और पति की लंबी आयु...

वट सावित्री व्रत आज – अखंड सौभाग्यवती और पति की लंबी आयु के लिए सुहागिन महिलाएं रखती है व्रत

मिरर मीडिया : पति की लंबी आयु के लिए रखा जाने वाला वट सावित्री का पावन व्रत आज बड़े ही धूमधाम से मनाया जा रहा है। आपको बता दें कि इस साल वट सावित्री व्रत के मौके सोमवारी अमावस्या के साथ-साथ शनि जयंती भी है। ज्योतिषों के मुताबिक ऐसा संयोग 30 साल बाद बन रहा है। इसके साथ ही सोमवारी अमावस्या के दिन सर्वार्थ सिद्धि योग व सुकर्मा योग भी बन रहा है। शनि जयंती के साथ सुबह 7:12 मिनट से सर्वार्थ सिद्धि योग शुरू होकर 31 मई सुबह 5:08 मिनट तक रहेगा।

मान्यता है कि वट वृक्ष में ब्रह्मा, विष्णु और महेश तीनों देवता वास करते हैं। इसलिए वृक्ष की पूजा करने से सुख-समृद्धि और स्वास्थ्य अच्छा रहता है। वहीं बरगद के वृक्ष पर हर वक्त माता लक्ष्मी का निवास होता है। इतना ही नहीं बरगद के पेड़ से लटकती हुई जड़ों को सावित्री के रूप में माना गया है। कहा जाता है कि मार्कंडेय ऋषि को भगवान कृष्ण ने बरगद के पत्ते पर ही दर्शन दिया था। ऐसी मान्यता है कि इसलिए बरगद के वृक्ष की पूजा करने से मनोवांछित फल प्राप्ति होती है।

गौरतलब है कि वट सावित्री व्रत हर साल ज्येष्ठ महीने की अमावस्या तिथि को मनाई जाती है। इस दिन महिलाएं व्रत रख वट वृक्ष की पूजा करती हैं। ऐसा माना जाता है कि जो महिलाएं इस दिन वट सावित्री व्रत रख कर विधि विधान से पूजा करती हैं। उन्हें अखंड सौभाग्य का फल प्राप्त होता है और इस दिन व्रत रहने से पति को लंबी आयु प्राप्त होती है।


इस दिन सुहागिन महिलाएं पति की लंबी आयु और अच्छे स्वास्थ के लिए व्रत रखती हैं। वट वृक्ष की विधि-विधान से पूजा, परिक्रमा करके पति के जीवन में आने वाली समस्याओं को दूर करने की प्रार्थना की जाती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार वट वृक्ष यानी बरगद के पेड़ के नीचे बैठकर पूजा करने और रक्षा सूत्र बांधने से पति की आयु लंबी होता है और हर मनोकामना पूर्ण होती है।

Uday Kumar Pandey
Uday Kumar Pandeyhttps://mirrormedia.co.in
मैं उदय कुमार पाण्डेय, मिरर मीडिया के न्यूज डेस्क पर कार्यरत हूँ।

Most Popular