June 9, 2023

Mirrormedia

Jharkhand no.1 hindi news provider

रामगढ़ उपचुनाव के लिए दिग्गजों ने लगाई अपनी पूरी ताकत : चुनाव प्रचार के लिए पहुंचे CM हेमंत 

1 min read

मिरर मीडिया : झारखंड में रामगढ़ उपचुनाव की सरगर्मियां अपने चरम पर है। सभी दिग्गजों ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। मैदान में उत्तरी पार्टियां दमखम से चुनाव प्रचार में लगी है और चुनावी सभाएं भी कर रही है।

इसी क्रम में रामगढ़ से कांग्रेस के उम्मीदवार बजरंग महतो के समर्थन में सूबे के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी चुनाव प्रचार के लिए रामगढ़ पहुंचे। गोला प्रखंड के रुकवा में CM ने जनसभा को सम्बोधित किया। इस बाबत हेमंत सोरेन ने अपनी सरकार की उपलब्धियां गिनाई। और विपक्ष की सरकार पर जमकर निशाना साधा। CM के साथ मंत्री आलमगीर आलम सहित कई मंत्री और नेता उपस्थित रहे।

वहीं केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने पलटवार करते हुए कहा कि राज्य सरकार मुँह छुपा रही है। इन्होने राज्य की जनता के लिए कोई काम नहीं किया है। उल्टा केंद्र पर आलोचना कर रही है। गौरतलब है कि रामगढ़ में 27 फ़रवरी को मतदान व 2 मार्च को मतगणना होनी है।

Share this news with your family and friends...

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Copyright © All rights reserved. | Newsphere by AF themes.