झारखंड सहित 6 राज्यों की 7 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए वोटिंग शुरू
1 min read
मिरर मीडिया : आज 6 राज्यों की 7 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव के लिए वोटिंग शुरू हो गई है। झारखंड, केरल, त्रिपुरा, पश्चिम बंगाल, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में 7 विधानसभा सीटों पर उप चुनाव के लिए मतदान हो रहा है।
वहीं झारखंड के डुमरी विधानसभा में मंगलवार सुबह सात बजे से लेकर शाम पांच बजे तक 373 मतदान बूथों पर मतदान होगा जिनमें से 200 बूथ माओवाद प्रभावित हैं। डुमरी में करीब 2.98 लाख मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे जिनमें 1.44 लाख महिलाए हैं। वहीं मतों की गिनती आठ सितंबर को होगी।
डुमरी सीट से प्रतिनिधि चुनने के लिए करीब तीन लाख मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल करेंगे। इस सीट पर छह प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। चुनाव को देखते हुए सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किये गए हैं।