धनबाद स्टेशन से फरार वारंटी गिरफ्तार, RPF की कार्रवाई के बाद भेजा गया जेल

KK Sagar
1 Min Read

धनबाद: रेलवे सुरक्षा बल (RPF) धनबाद ने माननीय रेलवे न्यायिक दंडाधिकारी द्वारा जारी गैर-जमानती वारंट (NBW) के आधार पर कार्रवाई करते हुए लंबे समय से फरार चल रहे एक वारंटी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।

आरपीएफ के अनुसार, मुकदमा संख्या 2510/22, दिनांक 20 जुलाई 2022 (धारा 174(सी), रेलवे अधिनियम) में आरोपी रूपलाल भुईया, निवासी वेरा, थाना धनसार, जिला धनबाद, काफी समय से फरार चल रहा था। उसकी गिरफ्तारी के लिए आरपीएफ लगातार संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही थी।

इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी धनबाद रेलवे स्टेशन के नॉर्थ साइड पोर्टिको क्षेत्र में मौजूद है। सूचना के आधार पर 14 जुलाई 2026 को आरपीएफ की टीम ने मौके पर पहुंचकर गैर-जमानती वारंट दिखाते हुए मानवाधिकार संबंधी सभी नियमों का पालन कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तारी के बाद आरोपी को आरपीएफ पोस्ट धनबाद लाया गया, जहां आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की गई। इसके बाद आरोपी को गैर-जमानती वारंट के साथ माननीय रेलवे न्यायिक दंडाधिकारी की अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

Share This Article
उत्कृष्ट, निष्पक्ष, पारदर्शिता और ईमानदारी - पत्रकारिता की पहचान है k k sagar....✍️....