जुगसलाई नगर परिषद् में वेस्ट एग्जिबिशन, लोगों को किया गया जागरूक

जमशेदपुर : 8 मई 2022 को मदर्स डे के उपलक्ष्य में जुगसलाई नगर परिषद् के कार्यपालक पदाधिकारी के आदेशानुसार जुगसलाई नगर परिषद् कार्यालय परिसर में मदर नेचर को समर्पित करते हुए वेस्ट एग्जिबिशन लगाया गया। वेस्ट एग्जिबिशन जुगसलाई नगर परिषद् कार्यालय कर्मियों द्वारा ही लगाया है। वेस्ट एग्जिबिशन का मुख्य उद्देश्य कचरे के बारे लोगो को जागरूक करना है। बतौर कार्यपालक पदाधिकारी, बीते दिनों में भारत वर्ष में लोग “हिट वेव” से परेशान थे। हम सभी ग्लोबल वार्मिंग, क्लाइमेट चेंज जैसे परेशानियों से जूझ रहे। ये आपदा हमारे आदतों व कचड़ा प्रबंधम की नियमों को नहीं अपनाने के वजह से हुआ है। इन्हीं बातों का ध्यान रखते हुए इस “मदर्स डे” को हम सब मदर नेचर को समर्पित करते हुए सस्टेनेबल आदतों को खुद में शामिल करते है और एक जुट होकर मदर अर्थ को बचाने का प्रयास करते है। जुगसलाई नगर परिषद् के कर्मियों द्वारा डिपार्टमेंट वाइज वेस्ट एग्जीबिशन लगाया गया।

किसने क्या बनाया:

  1. DAY – NULM: सिंगल यूज प्लास्टिक से फ्लावर, पुराने कपड़ों के कतरन से मैट, पुराने दीयो से झूमर, कार्डबोर्ड से पेन स्टैंड , पुराने कपडे से फ्लावर पॉट
  2. एस. बी. एम: जे सी बी के टायर से सोफा, पैकेजिंग वेस्ट से फाउंटेन, पुराने फाइबर से झाड़ू, प्लास्टिक बॉटल से हैंगिंग गार्डेन
  3. बर्थ ऐंड डेथ: 3 R के तहत फूड पैकेट से पॉट
  4. लेखा विभाग: तेल के कंटेनर से सजावटी सामान

प्राइज वितरण

प्रथम: एस बी एम (टायर से सोफा)
द्वितीय: पैकेजिंग से फाउंटेन
तृतीय : DAY NULM (सिंगल यूज प्लास्टिक से फ्लावर)
चतुर्थ : लेखा विभाग (प्लास्टिक बॉटल से पेड़ एवम पॉट)
पंचम: बर्थ व डेथ प्लास्टिक बॉटल से पॉट)

Share This News

Latest Articles