मिरर मीडिया : बीती देर रात धनबाद के झरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत कतरास मोड़ में सिंह नगर के समीप दो हाइवा में अचानक आग लग जाने से अफरा-तफरी मच गई।

देखें वीडियो…..
प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त हाइवा विभिन्न कोलियरी से कोयला ढुलाई का कार्य में लगा हुआ था। जबकि कई लोगों का कहना है कि हाइवा मालिक से उगाही को लेकर विरोध करने पर किसी ने हाइवा में आग लगा दी।
वही यह भी चर्चा होता रहा कि इंश्योरेंस का पैसा लेने के लिए एक सोची समझी साजिश के तहत हाइवा में आग लगाया गया है। इस बाबत झरिया पुलिस ने बताया कि जांच के बाद ही मामले का खुलासा हो पायेगा।

