Bihar: कौन हैं अनुष्का यादव, जिसके भाई के लिए अपने परिवार से लड़ गए थे तेज प्रताप यादव, अब मिला परिवार निकाला

Neelam
By Neelam
3 Min Read

बिहार की राजनीति में इन दिनों एक लड़की के कारण बवाल मचा हुआ है। खासकर बिहार के सबसे ताकतवर राजनीतिक परिवार में भूचाल आ गया है। सबसे पहले तेज प्रताप ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करके अनुष्का यादव के साथ अपने 12 साल पुराने रिश्ते का खुलासा किया। जिसके बाद उनके पिता लालू यादव ने उनपर कार्रवाई करते हुए उन्हें पार्टी और परिवार से 6 साल के लिए निकाल दिया।  ऐसे में हर तरफ ये चर्चा हो रही है कि आखिर ये अनुष्का यादव कौन है जिसकी आहट भर से लालू परिवार में बिखराव शुरू हो गया।

पटना की रहने वाली है अनुष्का

हाल ही में तेज प्रताप यादव की अनुष्का यादव से रिश्ते वाली बात पोस्ट सामने की। जिसके बाद वह डिलीट की गई। उस पोस्ट को तेज प्रताप ने परिवार को बदनाम करने की साजिश करार दिया। हालांकि, सोशल मीडिया पर अनुष्का यादव के साथ उनकी कुछ तस्वीरें भी सामने आईं, जो तेजी से वायरल हो गई। जिसके बाद तेज प्रताप के रिश्ते की चर्चाओं में सामने आने वाली युवती अनुष्का यादव की जानकारी भी सामने आई है। अनुष्का बिहार के पटना की ही रहने वाली हैं। अनुष्का यादव तेज प्रताप यादव के एक खास दोस्त की बहन हैं। अनुष्का यादव का भाई पहले आरजेडी में ही था। छात्र राजद का अध्यक्ष भी इसे तेजप्रताप के कहने पर ही बनाया गया था।

अनुष्का के भाई के लिए जगदानंद सिंह से भिड़ गए थे तेज प्रताप

सोशल मीडिया पर वायरल हो रही खबरों की मानें तो अनुष्का यादव और कोई नहीं बल्कि छात्र राजद के प्रदेश अध्यक्ष रह चुके आकाश यादव की बहन है।जानकारी के लिए बता दें कि आकाश यादव को तेजप्रताप यादव का करीबी माना जाता है। 2021 में आकाश यादव को छात्र राजद का प्रदेश अध्यक्ष बनाने के लिए तेजप्रताप पार्टी प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह से भिड़ गए थे। इस बात से जगदानंद सिंह काफी नाराज हो गए थे और पार्टी भी छोड़ना चाह रहे थे,  लेकिन लालू यादव ने उन्हें रोक लिया था।

परिवार के खिलाफ भी खोल दिया था मोर्चा

आकाश के लिए तेज प्रताप अपने परिवार से भी भिड़ गए थे। उन्होंने ना सिर्फ अपने भाई तेजस्वी यादव के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था, बल्कि पिता लालू यादव और मां राबड़ी देवी की बात भी मानने से इनकार कर दिया था। अंत में तेज प्रताप की जिद के आगे लालू परिवार झुक गया था। तेजप्रताप यादव ने आकाश यादव के लिए जगदानंद सिंह को कोर्ट में घसीटने तक की धमकी दे दी थी।

जब अनुष्का के भाई को छात्र राजद से हटाया गया तब भी तेजप्रताप ने बड़ा बवाल किया था। प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद के खिलाफ मोर्चा खोल दिया था। आरजेडी से हटने के बाद फिलहाल आकाश यादव किसी और पार्टी में है।

Share This Article