UPSC में महिलाओं ने लहराया परचम :शीर्ष 25 उम्मीदवारों में 14 महिलाएं और 11 पुरुष : पहले दूसरे और तीसरे स्थान पर भी महिलाओं ने मारी बाज़ी

mirrormedia
3 Min Read

मिरर मीडिया : UPSC ने सिविल सेवा परीक्षा का फाइनल रिजल्ट का ऐलान कर दिया है और इसी के साथ इस साल भी महिला उम्मीदवारों ने जबरदस्त सफलता पाई है। परिणामों में इशिता किशोर ने पहला स्थान हासिल किया, जबकि गरिमा लोहिया, उमा हरथी एन और स्मृति मिश्रा ने क्रमशः दूसरा, तीसरा और चौथा स्थान हासिल किया। यह लगातार दूसरा वर्ष है जब महिला उम्मीदवारों ने शीर्ष तीन स्थान हासिल किए हैं।

बता दें कि इशिता किशोर इस साल की टॉपर बनी हैं। रैंक 1 CSE 2022 इशिता किशोर अपने पिछले दो प्रयास में वह प्रीलिम्स क्रैक नहीं कर पाई थीं, पर अपने तीसरे अटैम्पट में सफल हुईं और रैंक 1 हासिल की। इशिता का जन्म हैदराबाद में हुआ है। उनके पेरेंट्स पटना से है और इशिता ग्रेटर नोएडा में रहती हैं। उनकी स्कूलिंग और कॉलेज दिल्ली से हुआ है। इशिता SRCC से इकोनॉमिक्स में ग्रेजुएट हैं।

लोहिया और मिश्रा दिल्ली विश्वविद्यालय की छात्रा हैं। हराथी एन आईआईटी-हैदराबाद से बी.टेक डिग्री धारक हैं। किशोर श्री राम कॉलेज ऑफ कॉमर्स, दिल्ली विश्वविद्यालय से अर्थशास्त्र (ऑनर्स) में ग्रेजुएट हैं। उन्होंने अपने वैकल्पिक विषय के रूप में राजनीति विज्ञान और अंतरराष्ट्रीय संबंधों के साथ यूपीएससी 2022 परीक्षा उत्तीर्ण की। लोहिया दिल्ली विश्वविद्यालय के किरोड़ीमल कॉलेज से कॉमर्स में ग्रेजुएट हैं।  उन्होंने वैकल्पिक के रूप में वाणिज्य और लेखा के साथ दूसरी रैंक हासिल की।

तीसरी रैंक हासिल करने वाली हराथी एन ने आईआईटी-हैदराबाद से सिविल इंजीनियरिंग में बीटेक किया है। उन्होंने अपने वैकल्पिक विषय के रूप में नृविज्ञान के साथ परीक्षा उत्तीर्ण की। चौथे स्थान पर रहीं स्मृति मिश्रा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के मिरांडा हाउस कॉलेज से ग्रेजुएशन (बीएससी) की है। उनके पास वैकल्पिक विषय के रूप में जूलॉजी था।

गौरतलब है कि 933 उम्मीदवारों ने सिविल सेवा परीक्षा 2022 उत्तीर्ण की है। उनमें से 613 पुरुष और 320 महिलाएं हैं। इस साल शीर्ष 25 उम्मीदवारों में 14 महिलाएं और 11 पुरुष हैं।

UPSC CSE 2023 के फाइनल रिजल्ट टॉप 10 टॉपर्स

रैंक 1 – इशिता किशोर

रैंक 2 – गरिमा लोहिया

रैंक 3 – उमा हरथी एन

रैंक 4 – स्मृति मिश्रा

रैंक 5 – मयूर हजारिका

रैंक 6 – गहना नव्या जेम्स

रैंक 7 – वसीम अहमद भट

रैंक 8 – अनिरुद्ध यादव

रैंक 9 – कनिका गोयल

रैंक 10 – राहुल श्रीवास्तव

TAGGED:
Share This Article
Follow:
Mirror media digital laboratory Pvt. Ltd. Established February 2019. It is a Social Website channel Releted to News From all over india and Abroad with Reflection of truth. Mirror media is Connecting the people 24x7 and show all news and Views
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *