HomeधनबादDhanbadमौसम की करवट ने धनबादवासियों को भीषण गर्मी से दी राहत :...

मौसम की करवट ने धनबादवासियों को भीषण गर्मी से दी राहत : सुबह से प्रचंड गर्मी और दोपहर बाद आंधी, ओलावृष्टि के साथ हुई बरसात

मिरर मीडिया : जेठ माह की प्रचंड गर्मी में मौसम ने करवट ली और आज बहुत राहत मिली है। बता दें कि मंगलवार के दिन मौसम का मिजाज बदल गया। जहाँ सुबह से दोपहर तक चिलचिलाती धूप और भीषण गर्मी ने लोगों को परेशान रखा। वहीं दोपहर बाद हल्की आंधी के बाद ओलावृष्टि और बरसात ने मौसम बदल दिया है। जिसके चलते तापमान में कमी आई और लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली।

सोमवार को जहां धनबाद का अधिकतम तापमान 41 डिग्री रहा था। चिलचिलाती धूप से बचने की कोशिश नाकाम होती जा रही थी। गर्मी ऐसी थी कि लोग बिना काम के घरों से निकलने से परहेज कर रहे थे। दिनभर गर्म हवाओं के झोंके से लोग परेशान रहे।

वहीं मंगलवार को मौसम का मिजाज बदला और अधिकतम तापमान गिरकर 39 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। लंबे समय से लोगों को बारिश का इंतजार था, जो खत्म हुआ मगर इसी गर्मी के कारण लोग बीमार भी पड़ सकते है। इसलिए स्वास्थ का ध्यान रखने की जरूरत भी है।

Uday Kumar Pandey
Uday Kumar Pandeyhttps://mirrormedia.co.in
मैं उदय कुमार पाण्डेय, मिरर मीडिया के न्यूज डेस्क पर कार्यरत हूँ।

Most Popular