फेडरेशन ऑफ झारखंड चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के सत्र 2026-27 के लिए रविवार को रांची के हरमू रोड स्थित मारवाड़ी भवन में चुनाव संपन्न हुआ।
चुनाव परिणाम
चुनाव में पलामू के छतरपुर पूर्वी जिला परिषद सदस्य अमित कुमार जायसवाल ने क्षेत्रीय उपाध्यक्ष पद पर जीत दर्ज की। अमित कुमार जायसवाल को 59 मत मिले, जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी उदय शंकर दुबे को 30 मत प्राप्त हुए और अमित ने 29 मतों के अंतर से जीत हासिल की।
समर्थकों में खुशी
अमित कुमार जायसवाल की जीत की खबर मिलते ही छतरपुर क्षेत्र के उनके समर्थकों और शुभचिंतकों में खुशी की लहर दौड़ गई। लोगों ने उन्हें बधाई देते हुए कहा कि उनके निर्वाचित होने से पलामू के व्यापारियों और उद्यमियों की समस्याओं को राज्य स्तर पर मजबूती से उठाने का अवसर मिलेगा।
महत्वपूर्ण जिम्मेदारी
चैंबर के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष के रूप में अमित के सामने व्यापारियों की समस्याओं को सरकार और संबंधित विभागों तक पहुंचाने के साथ-साथ व्यापारिक गतिविधियों को बढ़ावा देने की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी होगी।
g

