गढ़वा में ट्रांसफर की बड़ी सूची, बड़े पैमाने पर पुलिस अफसरों का तबादला; 24 घंटे में योगदान का आदेश

Reena Sharma
2 Min Read
Transfer posting

गढ़वा। जिले में पुलिस प्रशासन ने बड़े पैमाने पर पुलिस पदाधिकारियों का तबादला किया है। कई थाना और ओपी प्रभारियों को तत्काल प्रभाव से नई जिम्मेदारी दी गई है। सभी संबंधित पदाधिकारियों को 24 घंटे के अंदर नए पदस्थापन स्थल पर योगदान देने का निर्देश दिया गया है।

पुलिस केंद्र गढ़वा भेजे गए अधिकारी

उपेन्द्र कुमार नगरउंटारी से पुलिस केंद्र गढ़वा
मो. असफाक आलम को कांडी से पुलिस केंद्र गढ़वा
मो. नसीम अंसारी को हरिहरपुर ओपी से पुलिस केंद्र गढ़वा
बिकु रजक को चिनियां से पुलिस केंद्र गढ़वा

नई जिम्मेदारी पाने वाले अधिकारी

विष्णुकांत को मेराल थाना से रंका थाना प्रभारी
अविनाश राज को गढ़वा थाना से नगरउंटारी थाना प्रभारी
रजनी रंजन को भवनाथपुर थाना से गढ़वा थाना
अरूण कुमार रवानी को केतार थाना से भवनाथपुर थाना प्रभारी
परवेज आलम को भवनाथपुर थाना से हरिहरपुर ओपी प्रभारी
चेतन कुमार सिंह को अनुसंधान इकाई गढ़वा से केतार थाना प्रभारी

Advertisement

अन्य थानों में हुआ बदलाव

ऋषिकेश कुमार सिंह को बरडीहा थाना से कांडी थाना प्रभारी
दीपक कुमार मौर्य को बड़गड़ थाना से विशुनपुरा थाना प्रभारी
राहुल सिंह को विशुनपुरा थाना से बरडीहा थाना प्रभारी
शेखर कुमार सिंह को धुरकी थाना से चिनियां थाना प्रभारी
आकाश कुमार को रमना थाना से AHTU थाना गढ़वा प्रभारी

रमना, मेराल और बड़गड़ की बदली कमान

आदित्य कुमार नायक को गढ़वा थाना से रमना थाना प्रभारी
रवि कुमार केशरी को रंका थाना से मेराल थाना प्रभारी
सुन्दर सोरेन को हरिहरपुर ओपी से बड़गड़ थाना प्रभारी
श्रीकांत कुमार-02 को पुलिस केंद्र गढ़वा से गढ़वा थाना
ओम प्रकाश टोप्पो को पुलिस केंद्र गढ़वा से गढ़वा थाना

24 घंटे में योगदान का आदेश

तबादले के बाद सभी संबंधित पदाधिकारियों को 24 घंटे के अंदर अपने नए पदस्थापन स्थल पर योगदान देने और योगदान प्रतिवेदन के माध्यम से इसकी जानकारी देने का निर्देश दिया गया है।

Share This Article