ट्रेन में शराब की तस्करी का खुलासा, धनबाद RPF ने 6.36 लीटर विदेशी शराब पकड़ी

Reena Sharma
2 Min Read

धनबाद रेलवे स्टेशन पर RPF की सतर्कता से शराब तस्करी का मामला पकड़ा गया। RPF स्पेशल टास्क टीम और CIB ने गंगा-दामोदर एक्सप्रेस के AC कोच से 6.36 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद की। मामले में नालंदा निवासी 30 वर्षीय अमित कुमार को गिरफ्तार किया गया।

AC कोच में संदिग्ध यात्री पर नजर

5 अक्टूबर की रात करीब 10:55 बजे प्लेटफॉर्म नंबर-2 पर खड़ी गंगा-दामोदर एक्सप्रेस की जांच के दौरान AC कोच B-4 में एक यात्री की संदिग्ध गतिविधि पर RPF ने पूछताछ की। यात्री ने अपना नाम अमित कुमार बताया।

बैग से मिली 16 बोतल शराब

तलाशी के दौरान अमित कुमार के ब्लू बैग से अलग-अलग ब्रांड की 16 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद हुई। शराब की कुल मात्रा 6,360 ML और कीमत करीब 6,940 रुपये बताई गई है।

बंगाल में बिक्री की थी योजना

बरामद सभी शराब की बोतलों पर “FOR SALE IN WB ONLY” लिखा था। RPF के अनुसार शराब को पश्चिम बंगाल में बिक्री के लिए ले जाया जा रहा था।

आरोपी गिरफ्तार, उत्पाद विभाग को सौंपा

RPF ने शराब जब्त कर आरोपी अमित कुमार को गिरफ्तार कर लिया। जब्त शराब और आरोपी को आगे की कार्रवाई के लिए धनबाद उत्पाद विभाग को सौंपा गया।

Share This Article