बोकारो – तेज रफ्तार ट्रैक्टर की चपेट में आने से बाइक चालक की मौत, सड़क जाम

Reena Sharma
2 Min Read

बोकारो: बेरमो के पेक नारायणपुर थाना क्षेत्र के ऊपरघाट स्थित धोवईया गांव के समीप मुख्य सड़क पर बुधवार अहले सुबह ट्रैक्टर की चपेट में आने से 23 वर्षीय बाइक चालक श्याम लाल हेमरम की मौत हो गयी। मृतक धोवईया गांव का रहने वाला था।

ट्रैक्टर की टक्कर से मौके पर ही मौत

जानकारी के अनुसार श्याम लाल हेमरम बाइक से कहीं जा रहा था। इसी दौरान तेज गति से आ रहे ट्रैक्टर ने उसकी बाइक को धक्का मार दिया। हादसे में गंभीर चोट लगने के कारण युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी।

मुआवजे की मांग को लेकर सड़क जाम

घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने मुआवजे की मांग को लेकर धोवईया-पेक मुख्य सड़क को जाम कर दिया। सड़क जाम होने से आवागमन प्रभावित हुआ।

Advertisement

पुलिस मौके पर पहुंची, जाम हटाने का प्रयास

घटना की सूचना मिलने के बाद पेक नारायणपुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस मामले की जांच कर रही है और परिजनों व ग्रामीणों को समझाकर सड़क जाम हटाने का प्रयास कर रही है।

मृतक शादीशुदा, एक साल का पुत्र

बताया गया कि मृतक युवक शादीशुदा था। उसका एक वर्ष का पुत्र भी है। हादसे के बाद परिजनों और ग्रामीणों में शोक का माहौल है।

Share This Article