माइंस रेस्क्यू कॉम्पिटिशन में बरोरा एरिया का दबदबा, लगातार तीसरी बार ओवरऑल चैंपियन

Reena Sharma
1 Min Read

बाघमारा के धनसार माइंस रेस्क्यू स्टेशन में आयोजित 59वें जोनल माइंस रेस्क्यू कॉम्पिटिशन 2026 में बरोरा एरिया रेस्क्यू टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ओवरऑल चैंपियन का खिताब जीता। प्रतियोगिता में BCCL की 10 और टाटा व सेल की एक-एक टीम समेत कुल 12 टीमों ने हिस्सा लिया।

चार खिताब पर बरोरा का कब्जा

बरोरा टीम ने बेस्ट थ्योरी, बेस्ट रेस्क्यू एंड रिकवरी, बेस्ट कैप्टन और ओवरऑल चैंपियन का खिताब अपने नाम किया।

लगातार तीसरी बार चैंपियन

बरोरा एरिया रेस्क्यू टीम पिछले तीन वर्षों से लगातार ओवरऑल चैंपियन बनी हुई है। टीम ने तकनीकी दक्षता, टीमवर्क और साहस का प्रदर्शन किया।

तीन सदस्यों का ऑल इंडिया चयन

टीम कैप्टन आशीष देवनिस कुजूर, अनंत मिश्रा और हामिद रजा का चयन ऑल इंडिया रेस्क्यू कॉम्पिटिशन 2026 के लिए हुआ है।

अधिकारियों ने किया सम्मानित

सफल टीम ने चारों पुरस्कार बरोरा एरिया महाप्रबंधक कार्यालय में सौंपे। महाप्रबंधक केके सिंह, परियोजना पदाधिकारी टीएस चौहान समेत अन्य अधिकारियों ने टीम को बधाई देकर सम्मानित किया।

Share This Article