रामकनाली में बम धमाके से दहला केसलपुर, ग्रामीणों का आरोप—कोयला विवाद में हुआ हमला

Reena Sharma
1 Min Read

बाघमारा के रामकनाली ओपी क्षेत्र के केसलपुर में देर शाम बमबाजी की घटना में रोहित मोदक घायल हो गए। घटना के बाद ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया और बड़ी संख्या में लोगों ने ओपी पहुंचकर हंगामा किया।

बमबाजी में ग्रामीण घायल

घटना में घायल रोहित मोदक को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया। इलाके में तनाव का माहौल है।

दो हमलावरों को पकड़ने का दावा

ग्रामीणों का दावा है कि उन्होंने दो हमलावरों को पकड़कर पुलिस के हवाले किया है।

अवैध कोयला खनन के विरोध पर हमले का आरोप

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि अवैध कोयला खनन का विरोध करने पर बम फेंककर हमला किया गया। इसके पीछे कोयला कारोबार से जुड़े लोगों का हाथ होने की आशंका जताई गई।

जांच में जुटी पुलिस

पुलिस घटना के कारणों और परिस्थितियों की जांच कर रही है। लिखित शिकायत मिलने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Share This Article