हर घर शुद्ध जल की पहल, जामताड़ा में जल अर्पण दिवस पर जल संरक्षण का संदेश

Reena Sharma
2 Min Read

पेयजल एवं स्वच्छता प्रमंडल जामताड़ा और जिला जल एवं स्वच्छता समिति के संयुक्त तत्वावधान में नाला प्रखंड के नतूनडीह में जल जीवन मिशन के तहत जल अर्पण दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया। डीडीसी असीम किस्पोट्टा समेत अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की।

जलसहियाओं को दिए गए निर्देश

कार्यपालक अभियंता राम प्रवेश राम ने जलसहियाओं को पुराने जलकर की वसूली कर विभाग में जमा करने का निर्देश दिया। बेहतर प्रदर्शन करने वाली जलसहियाओं को जिला स्तर पर सम्मानित करने की बात कही गई।

पानी की गुणवत्ता की हुई जांच

कार्यक्रम में नियमित रूप से पानी की जांच करने पर जोर दिया गया। किट के माध्यम से पानी की गुणवत्ता की जांच कर दिखाई गई और बताया गया कि 6.5 से 8.5 पीएच मान वाला पानी पीने योग्य होता है।

Advertisement

32 गांवों को मिल रहा शुद्ध पानी

डीडीसी असीम किस्पोट्टा ने कहा कि नतूनडीह की पानी टंकी से वर्तमान में 32 गांवों में शुद्ध पेयजल की आपूर्ति हो रही है। उन्होंने ग्रामीणों से नियमित जलकर जमा करने की अपील की।

बेहतर कार्य करने वाली जलसहिया सम्मानित

पाथरघाटा की जलसहिया मीता दास ने 27 हजार और भालजुड़िया की गीता मंडल ने 11 हजार रुपये जलकर की वसूली की। दोनों को डीडीसी ने शॉल देकर सम्मानित किया।

Share This Article