कांग्रेस महासचिव राजीव रंजन प्रसाद ने कहा कि लोकतंत्र की नींव माने जाने वाले वोट के अधिकार पर चोट की जा रही है। उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को लेकर आरोप लगाया कि करीब 13 करोड़ मतदाताओं के मताधिकार को प्रभावित करने का काम किया गया है।
चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल
राजीव रंजन प्रसाद ने कहा कि राहुल गांधी पिछले तीन वर्षों से इस मुद्दे को साक्ष्यों के साथ उठाते रहे हैं। उन्होंने इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट का हवाला देते हुए चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए।
कांग्रेस ने आंदोलन जारी रखने की बात कही
उन्होंने कहा कि चुनाव आयुक्तों की ओर से भी नियमों और सर्वसम्मति को लेकर सवाल उठाए गए हैं। कांग्रेस जिम्मेदार विपक्ष के तौर पर इस मुद्दे को लगातार उठाती रहेगी।
2 से 8 अक्टूबर तक चलेगा अभियान
उन्होंने बताया कि इंडिया गठबंधन की बैठक में 2 से 8 अक्टूबर तक देशभर में ‘लोकतंत्र बचाओ सप्ताह’ अभियान चलाने का फैसला लिया गया है। इस दौरान जिलों में बैठकें, प्रेस वार्ता और मार्च आयोजित होंगे।
झारखंड में पदयात्रा से हुई शुरुआत
प्रखंड और पंचायत स्तर पर भी जनजागरण अभियान चलाया जाएगा। झारखंड में प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश के नेतृत्व में मांडर के खसीदाग टोला से पदयात्रा के जरिए अभियान की शुरुआत हो चुकी है।

