हर बुखार पर मलेरिया जांच, पॉजिटिव केस मिलते ही होगी त्वरित कार्रवाई

Reena Sharma
1 Min Read

मलेरिया और फाइलेरिया की रोकथाम को लेकर स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह अलर्ट मोड में है। इसी को लेकर एसपीओ (VBD)-कम-स्टेट नोडल ऑफिसर क्वालिटी एश्योरेंस डॉ. रंजीत प्रसाद की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में सिविल सर्जन समेत स्वास्थ्य विभाग के कई अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

बैठक में अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि हर बुखार मरीज की मलेरिया स्क्रीनिंग बढ़ाई जाए और मलेरिया व फाइलेरिया के मामलों की पहचान में किसी तरह की लापरवाही न हो। समय पर स्क्रीनिंग, उपचार और फॉलोअप के जरिए संक्रमण की रोकथाम सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।

अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि मलेरिया पॉजिटिव मरीज मिलते ही संबंधित क्षेत्र में फोकल IRS और फीवर मास सर्वे कराया जाए। स्वास्थ्य विभाग का लक्ष्य बीमारी की पहचान शुरुआती स्तर पर कर प्रभावी तरीके से संक्रमण की चेन को रोकना है।

Share This Article