Homeधनबाद17 लाख 5 हजार 799 लोगों ने अबतक फाइलेरिया की दवा का...

17 लाख 5 हजार 799 लोगों ने अबतक फाइलेरिया की दवा का किया सेवन

सोमवार को एक लाख 36 हजार ने खाई दवा

मिरर मीडिया : फाइलेरिया उन्मूलन को लेकर 10 फरवरी से शुरू हुए मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन कार्यक्रम में 20 फरवरी तक 17 लाख 5 हजार 799 (64.50%) लोगों ने दवा का सेवन किया।

इस संबंध में सिविल सर्जन डॉ आलोक विश्वकर्मा ने कहा कि आज 69 हज़ार 624 पुरुष और 66 हजार 376 महिलाओं को लेकर कुल एक लाख 36 हजार लोगों ने दवा का सेवन किया। इसमें 1 से 19 वर्ष तक के 30950 व 19 वर्ष से ऊपर के 91793 लोग शामिल है। जबकि 20 फरवरी तक 17 लाख 5 हजार 799 (64.50%) लोगों ने दवा का सेवन किया है।

आज गोविंदपुर में 13257, टुंडी 1153, बाघमारा 35390, तोपचांची 3736, धनबाद 45209, झरिया 11243, निरसा 19384 व बलियापुर प्रखंड में 6628 लोगों को दवा खिलाई गई।

Uday Kumar Pandey
Uday Kumar Pandeyhttps://mirrormedia.co.in
मैं उदय कुमार पाण्डेय, मिरर मीडिया के न्यूज डेस्क पर कार्यरत हूँ।

Most Popular