Homeधनबादधनबाद रेल मंडल के टनकुप्पा स्टेशन पर बेपटरी हुई मालगाड़ी के 3...

धनबाद रेल मंडल के टनकुप्पा स्टेशन पर बेपटरी हुई मालगाड़ी के 3 वैगन : कई ट्रेनों के मार्ग परिवर्तित : कई रद्द की गई ट्रेंने

मिरर मीडिया : मंगलवार सुबह तड़के 03.15 बजे धनबाद मंडल के कोडरमा-गया रेलखंड के बीच टनकुप्पा स्टेशन पर प्वाइंट संख्या 51/AB अप लाइन पर मालगाड़ी के 3 वैगन के अवपथन के कारण अप लाइन पर ट्रेनों का परिचालन बाधित है। हालांकि गोमो एवं गया से दुर्घटना राहत यान पहुंच चुकी है।

यात्रियों की सुविधा हेतु हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं-

1.   कोडरमा स्टेशन- 9262695207
2.  नेसुचबो गोमो – 9471191511
3.  धनबाद- 8102928627

दुर्घटना के कारण ट्रेनों का परिचालन निम्नानुसार प्रभावित है:

👉🏻मार्ग परिवर्तन- अपने प्रारंभिक स्टेशन से 26.12.2022 को प्रस्थान करने वाली निम्नलिखित ट्रेनों का मार्ग परिवर्तिन वाया नेसुचबो गोमो-धनबाद- प्रधान खंटा- कुलटी- झाझा-पटना-पंडत दीन दयाल उपाध्याय जं. होकर किया गया है।

1.  13009 हावड़ा- योगनगरी ऋषिकेष दून एक्सप्रेस
2.  12311 हावड़ा- कालका मेल
3.  12938 हावड़ा-गाँधीधाम एक्सप्रेस
4.  12825 राँची-आनंद विहार टर्मिनस एक्सप्रेस
5.  22307 हावड़ा-बीकानेर एक्सप्रेस
6.  12321 हावड़ा-छत्रपति महाराज शिवाजी टर्मिनस एक्सप्रेस
7.  12987 सियालदह-अजमेर सुपर फास्ट एक्सप्रेस

👉🏻रद्द ट्रेनें – अपने प्रारंभिक स्टेशन से 27.12.2022 को प्रस्थान करने वाली निम्नलिखित ट्रेनों का परिचालन रद्द किया गया है।

1.  13305/13306 धनबाद-डेहरी ऑन सोन-धनबाद इंटससिटी
2.  13553 आसनसोल- वाराणसी एक्सप्रेस

Uday Kumar Pandey
Uday Kumar Pandeyhttps://mirrormedia.co.in
मैं उदय कुमार पाण्डेय, मिरर मीडिया के न्यूज डेस्क पर कार्यरत हूँ।

Most Popular