‘बोल बम’ के जयघोष के बीच चिरकुंडा से 71 शिवभक्त बाबा बैद्यनाथ धाम के लिए रवाना

KK Sagar
1 Min Read

धनबाद: श्रद्धा, आस्था और सनातन परंपरा के उत्साहपूर्ण माहौल के बीच शनिवार तड़के चिरकुंडा कांवड़िया संघ का 46वां वार्षिक कांवड़ यात्रा दल बाबा बैद्यनाथ धाम के लिए रवाना हुआ। “हर-हर महादेव” और “बोल बम” के गगनभेदी जयघोष से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा।

यात्रा दल में शामिल 71 शिवभक्त पहले बिहार के सुल्तानगंज पहुंचेंगे, जहां उत्तरवाहिनी मां गंगा से पवित्र गंगाजल भरने के बाद पैदल यात्रा करते हुए बाबा बैद्यनाथ धाम, देवघर पहुंचकर भगवान शिव का जलाभिषेक करेंगे।

चिरकुंडा कांवड़िया संघ के सदस्य दिनेश अग्रवाल ने बताया कि संघ पिछले 46 वर्षों से लगातार इस पावन परंपरा का निर्वहन कर रहा है। संघ का उद्देश्य केवल जलाभिषेक करना ही नहीं, बल्कि कांवड़ पथ पर चलने वाले डाक बम और अन्य कांवड़ियों की सेवा करना भी है। हर वर्ष श्रद्धालुओं के लिए सेवा शिविर लगाकर आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाती हैं।

इस वर्ष भी 71 श्रद्धालुओं का जत्था पूरे उत्साह और भक्ति भाव के साथ यात्रा पर निकला। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उपस्थित होकर बाबा भोलेनाथ से सुख, शांति, समृद्धि और राष्ट्र के कल्याण की कामना की।

Share This Article
उत्कृष्ट, निष्पक्ष, पारदर्शिता और ईमानदारी - पत्रकारिता की पहचान है k k sagar....✍️....