Bihar:चुनाव से पहले सीएम नीतीश का मास्टरस्ट्रोक, 1.11 करोड़ लोगों के खाते में भेजे गए 1227 करोड़ रुपये

Neelam
By Neelam
2 Min Read

बिहार में चुनावी साल में सौगातों की बौछार जारी है। प्रदेश की नीतीश सरकार लगातार लोगों के लिए तोहफे की बारिश कर रही है। इसी क्रम में बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज शुक्रवार को राज्य के 1.11 करोड़ से अधिक लाभार्थियों के खाते में सामाजिक सुरक्षा पेंशन के 1227 करोड़ रुपये ट्रांसफर किए। हर लाभार्थियों के खाते में अब 1100 रुपए जमा किए गए हैं। बता दें कि पिछले महीने नीतीश सरकार ने दिव्यांग, विधवा और बुजुर्गों की पेंशन 400 रुपए हर महीने से बढ़ाकर 1100 रुपए की घोषणा की थी। आज बढ़ी हुई पेंशन लाभार्थियों के खातों में आ गई।

डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के जरिए लोगों के खातों में पैसे हस्तांतरित करते हुए सीएम नीतीश कुमार ने कहा कि सरकार ने तय कर लिया है कि हर महीने ₹400 से ₹1100 की राशि मिलेगी। यह राशि जून से प्रभावी की गई है। हर महीने की 10 तारीख को पेंशन की राशि सभी के खातों में चली जाएगी। बिहार के सभी विधवा, वृद्ध, और दिव्यांग व्यक्तियों को ₹1100 दिया जाएगा।

करोड़ों लोगों को होगा फायदा

नीतीश कुमार ने कहा कि आज से इसकी शुरुआत की जा रही है, जो करोड़ों लोगों को फायदा पहुंचाएगी, जिनकी उम्र 60 साल है, चाहे वह पुरुष हो या महिला, सभी को यह मदद दी जाएगी। 60 साल से ज्यादा के सभी दिव्यांगों को भी यह सहायता दी जा रही है। वहीं, सभी विधवा महिलाओं को भी ₹1100 दिए जा रहे हैं।

पहली बार पेंशन में इतनी बड़ी वृद्धि

यह पहली बार है जब लाभार्थियों को बढ़ी हुई राशि मिलेगी। जून 2025 में बिहार कैबिनेट ने सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि को 400 रुपये से बढ़ाकर 1100 रुपये करने का फैसला लिया था। यह पहली बार है जब पेंशन में इतनी बड़ी वृद्धि हुई है, जिससे वृद्ध, विधवा, और दिव्यांगजनों को आर्थिक राहत मिली। इससे राज्य के लाखों पेंशनधारियों को आर्थिक रूप से मदद मिलेगी।

Share This Article