धनबाद मंडल में टिकट जांच कर्मियों को मिला सम्मान, अप्रैल-जून तिमाही में 46 लाख से अधिक का राजस्व अर्जित

KK Sagar
1 Min Read

धनबाद मंडल में टिकट जांच अभियान लगातार जारी है। इसी क्रम में 23 जुलाई 2025 को मंडल वाणिज्य विभाग की ओर से शीर्ष 10 टिकट जांच कर्मियों को अप्रैल से जून 2025 तिमाही के दौरान किए गए उत्कृष्ट कार्य के लिए “उत्कृष्ट सेवा प्रमाण पत्र” प्रदान किया गया।

अप्रैल से जून 2025 के बीच इन कर्मियों ने 8045 यात्रियों को अनियमित यात्रा करते हुए पकड़ा। इनमें बिना टिकट, बिना उचित प्राधिकार और बिना बुक किए गए सामान के साथ यात्रा करने वाले शामिल थे। इस अवधि में कुल ₹46,04,212 का राजस्व रेलवे को प्राप्त हुआ।

सम्मानित कर्मियों में भरत कुमार और कैलाश यादव का प्रदर्शन विशेष रूप से उल्लेखनीय रहा। वाणिज्य विभाग के अनुसार, टिकट जांच कर्मी रेलवे की “फ्रंटलाइन टीम” का अहम हिस्सा हैं, जो राजस्व वृद्धि में महत्वपूर्ण योगदान दे रहे हैं।

Advertisement

इस अवसर पर मंडल के वाणिज्य विभाग के अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।

Share This Article
उत्कृष्ट, निष्पक्ष, पारदर्शिता और ईमानदारी - पत्रकारिता की पहचान है k k sagar....✍️....