Bihar: बिहार विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी मेनिफेस्टो कमेटी का ऐलान, इन नेताओं को मिली जिम्मेदारी

Neelam
By Neelam
2 Min Read

बिहार में विधानसभा चुनाव लेकर सभी राजनीतिक दलों ने तैयारी तेज कर दी है। चुनाव का अभी ऐलान होना बाकी है, इससे पहले राजनीतिक दलों ने कमर कस ली है। इस बीच भारतीय जनता पार्टी ने बिहार की जनता के लिए अपने घोषणापत्र यानी मेनिफेस्टो पर काम करना शुरू कर दिया है। बीजेपी ने प्रदेश के लिए एक मेनिफेस्टो कमेटी का गठन किया है।

13 नेताओं को मिली जिम्मेदारी

बीजेपी हाईकमान ने बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर मेनिफेस्टो कमेटी का गठन किया है। जिसमें कुल 13 सदस्य शामिल किए गए हैं। ये आगामी चुनावों के लिए पार्टी की नीतियों, वादों और विजन को जनता के बीच रखने की जिम्मेदारी संभालेंगे। बीजेपी का मानना है कि यह कमेटी बिहार के लिए ठोस रोडमैप तैयार करने में अहम भूमिका निभाएगी।

पूर्व मंत्री समेत इन नेताओं को मिली जगह

घोषणापत्र समिति में पूर्व मंत्री प्रेम कुमार, वरिष्ठ अधिवक्ता मनन मिश्रा, भीम सिंह, ऋतुराज सिन्हा, निवेदिता सिंह, देवेश कुमार, सुरेश रुंगटा, गुरु प्रकाश पासवान, अमृता भूषण, संतोष पाठक, अजीत चौधरी, सीता सिन्हा और सुनील राम को जगह दी गई है। यह कमेटी चुनावी वादों और पार्टी के दृष्टिकोण को जनता के सामने रखने का खाका तैयार करेगी।

45 सदस्यीय चुनाव अभियान समिति भी घोषित

वहीं, भाजपा ने विधानसभा चुनाव के लिए अपनी 45 सदस्यीय चुनाव अभियान समिति की सूची रविवार को घोषित कर दी। सूची में केंद्र एवं राज्य सरकार के मंत्रियों, सांसद, विधायक, पूर्व सांसद, संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों जगह मिली है। समिति में केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह, नित्यानंद राय,सतीश चंद्र दुबे, राजभूषण निषाद, स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय हैं। इसके अतिरिक्त पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष राधा मोहन सिंह, संजय जायसवाल, गोपाल नारायण सिंह का नाम हैं। पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद, अश्विनी चौबे, राजीव प्रताप रूडी हैं। सांसद विवेक ठाकुर, प्रदीप कुमार सिंह, जनार्दन सिंह सिग्रीवाल, गोपालजी ठाकुर, अशोक यादव, शंभू शरण पटेल एवं धर्मशीला गुप्ता का नाम सूची में सम्मिलित है।

Share This Article