Bihar: जल्द आ रही है जनसुराज पार्टी की पहली लिस्ट, प्रशांत किशोर ने बताया कब जारी होगी पहली सूची

Neelam
By Neelam
3 Min Read

बिहार में चुनावी सरगर्मी बढ़ गई है। चंद दिनों में ही चुनाव की घोषणा हो जाएगी। इस बीच प्रशांत किशोर की पार्टी जन सुराज 9 अक्टूबर को अपने कैंडिडेट्स की पहली लिस्ट जारी कर रही है। पार्टी के ऑफिशियल एक्स हैंडल से एक पोस्टर शेयर कर इसकी जानकारी दी गई है।

इन दमदार चेहरों पर दांव लगा सकते हैं पीके

जन सुराज की ओर से जानकारी दी गई है कि प्रत्याशियों की पहली सूची 9 अक्टूबर को जारी होगी। पहली लिस्ट में देखना होगा कि कितनी सीटों पर जन सुराज पार्टी अपने प्रत्याशियों का ऐलान करती है। बता दें कि पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह सहित कई बड़े चेहरों ने जन सुराज का दामन थामा है। ऐसे में माना जा रहा है कि दमदार चेहरों पर प्रशांत किशोर की पार्टी दांव लगा सकती हैष

सीएम हाउस में संभावित कैंडिडेट से मिल रहे नीतीश

एक तरफ पीके ने पहली लिस्ट जारी करने की तारीख बता दी, दूसरी तरफ बिहार विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अब संगठनात्मक रणनीति को मजबूत करने में जुट गए हैं। आज सीएम आवास में जेडीयू के कई बड़े नेताओं और संभावित उम्मीदवार पहुंचे हैं। सूत्रों के अनुसार, जिन नेताओं को पार्टी टिकट के लिए गंभीरता से विचार कर रही है, उन्हें व्यक्तिगत रूप से मुख्यमंत्री आवास बुलाया गया है, जहां चुनावी रणनीति, प्रत्याशी चयन और क्षेत्रवार समीकरणों पर विस्तृत चर्चा हो सकती है।

2 दिनों के दौरे पर पहुंचेगी चुनाव आयोग की टीम

बता दें कि बिहार में विधानसभा चुनाव का बिगुल बजने ही वाला है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ज्ञानेश कुमार दो दिन के दौरे पर पटना आ रहे हैं। कल यानी 4 अक्टूबर को सुबह 10 बजे पटना के होटल ताज में चुनाव आयोग की टीम राजनीतिक दलों के नेताओं से मुलाकात करेगी। वहीं शाम को अधिकारियों और सीएस समेत डीजीपी के साथ चुनाव आयोग की बैठक होगी। जबकि 5 अक्टूबर को राज्य निर्वाचन आयोग की टीम के साथ बैठक कर टीम वापस दिल्ली लौट जाएगी। जिसके बाद चुनाव की तारीख कभी भी घोषित हो सकती है।

Share This Article