Bihar: पवन सिंह की पत्नी के सपोर्ट में आईं अक्षरा सिंह, छठी माई से की ज्योति के जीत की प्रार्थना

Neelam
By Neelam
3 Min Read

भोजपुरी के पावर स्टार पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह काराकाट से निर्दलीय चुनाव लड़ रही हैं। वो लगातार जनसंपर्क कर लोगों से अपने पक्ष में मतदान करने की अपील कर रही हैं। इस बीच भोजपुरी की एक्ट्रेस अक्षरा सिंह ने ज्योति सिंह का सपोर्ट किया है। उन्होंने कहा है कि मैं छठी माई से प्रार्थना करती हूं कि उसे जीत मिले। इससे पहले खेसारी लाल यादव भी ज्योति सिंह का समर्थन कर चुके हैं।

बिहार विधानसभा चुनाव में काराकाट सीट से पवन सिंह की पत्नी ज्योति सिंह अपनी किस्मत आजमा रही हैं। पवन सिंह अपनी पत्नी का साथ नहीं दे रहे हैं लेकिन ज्योति को इंडस्ट्री से पूरा समर्थन मिल रहा है। खेसारी लाल यादव के बाद अब अक्षरा सिंह ने अपना पूरा सपोर्ट दिया है।

अक्षरा सिंह ने की ज्योति की जीत की प्रार्थना

अक्षरा सिंह ने कहा, मैं एक महिला होने के नाते दिया समर्थनमहिला होने के नाते उस लड़की (ज्योति सिंह) के साथ खड़ी हूं। अब वो किसकी पत्नी है, इससे मुझे फर्क नहीं पड़ता। अगर कोई भी महिला इतनी हिम्मत के साथ खड़ी है, तो मैं उसका साथ दूंगी। मैं छठी माई से प्रार्थना करती हूं कि उसे जीत मिले और जो कष्ट उसने झेले हैं, उनसे वो बाहर निकल आए।

अभी रिश्ते में थे अक्षरा और पवन

अक्षरा सिंह और पवन सिंह के बीच लंबे समय तक रिश्ते रहे थे। दोनों के अफेयर ने खूब सुर्खियां बटोरी, कहा जाता था कि दोनों शादी करेंगे, लेकिन पवन ने अचानक ज्योति से शादी कर सभी को चौंका दिया था। ब्रेकअप के बाद अक्षरा ने पवन सिंह पर गंभीर आरोप लगाए थे। उन्होंने कहा था कि पवन सिंह शादी के बाद उन्हें अपनी रखैल बनाना चाहते थे, और उनकी वजह से उनका एक्टिंग करियर तबाह हो गया।

2024 में पवन सिंह ने काराकाट से हार गए थे चुनाव

बता दें कि ज्योति सिंह काराकाट सीट से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में मैदान में हैं। यह वही सीट है जहां साल 2024 के लोकसभा चुनाव में सिंह ने चुनाव लड़ा था। लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। इस बार उनकी पत्नी ज्योति सिंह ने उसी सीट से अपनी किस्मत आजमाने का फैसला किया है।

Share This Article