Bihar : ओबीसी, सवर्ण, दलित…नीतीश की नई सरकार में किस जाति से कितने मंत्री?

Neelam
By Neelam
4 Min Read

बिहार चुनाव में एनडीए को मिली बंपर जीत के बाद गुरुवार को पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह हुआ। नीतीश कुमार ने 10वीं बार बिहार के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेकर रिकॉर्ड बनाया। मुख्यमंत्री नीतीश के साथ 26 लोगों ने शपथ ली। यानी ये 26 चेहरे लोग कैबिनेट में शामिल किए गए हैं। नीतीश कैबिनेट में जाति समीकरण का भी खूब ख्याल रखा गया है।

कैबिनेट में सोशल इंजीनियरिंग का ख्याल

नीतिश कुमार ने अपनी कैबिनेट में सोशल इंजीनियरिंग का ख्याल रखा है। राजपूत और दलित समुदाय से सबसे ज्यादा कैबिनेट मंत्री बनाए गए हैं. इसके बाद भूमिहार और कुशवाहा को कैबिनेट में तवज्जो दी गई है। वैश्य समुदाय के भी 3 मंत्री कैबिनेट में शामिल किए गए हैं। नीतीश कुमार की सरकार में यादव समीकरण को भी साधा गया है। 14 प्रतिशत आबादी वाले यादव समुदाय के 2 मंत्री बनाए गए हैं। जेडीयू कोटे से एक अल्पसंख्यक मंत्री भी बनाए गए हैं।

सवर्ण में इन्हें मिला मौका

सीएम नीतीश कुमार के मंत्रिमंडल में भूमिहार जाति से दो लोगों को मंत्री बनाया गया है। इनमें बीजेपी से विजय कुमार सिन्हा और जदयू से विजय चौधरी ने शपथ ली। राजपूत जाति से भी तीन मंत्री बनाए गए। इनमें जदयू से लेशी सिंह और भाजपा से संजय टाइगर और श्रेयशी सिंह ने शपथ ली।ब्राह्मण जाति से मंगल पांडेय ने शपथ लिया। कायस्थ से भाजपा ने नितिन नवीन ने मंत्री पद की शपथ ली।

मंत्रिमंडल में वैश्य समाज का प्रतिनिधित्व

दिलीप कुमार जायसवाल वैश्य समाज से आते हैं और विधान परिषद के सदस्य हैं। वैश्य समुदाय परंपरागत रूप से बीजेपी का बड़ा समर्थक माना जाता है, इसलिए इस वर्ग को मंत्रिमंडल में प्रतिनिधित्व देना बेहद जरूरी था।
जेडीयू के वरिष्ठ नेता श्रवण कुमार भी कुर्मी समाज से आते हैं और नालंदा से विधायक हैं। नीतीश कुमार के सबसे पुराने साथियों में उनकी गिनती होती है।

पिछड़ा वर्ग से कौन-कौन बना मंत्री?

एनडीए सरकार में पिछड़ों में यादव जाति का विशेष तरजीह दी गई है। जदयू से विजेंद्र यादव ने तो भाजपा से रामकृपाल यादव ने मंत्री पद की शपथ ली। कुशवाहा जाति से बीजेपी की तरफ से सम्राट चौधरी और जदयू से उमेश कुशवाहा और रालोमो से दीपक प्रकाश ने मंत्री पद की शपथ ली। वहीं अतिपिछड़ा से बीजेपी की रमा निषाद और जदयू से शीला मंडल ने शपथ ली।

दलित समाज से चार लोग बने मंत्री

एनडीए सरकार में दलित समुदाय के प्रतिनिधियों को भी मौका मिला है। नीतीश कुमार के नेतृत्व में चार दलित मंत्रियों ने शपथ ली। जदयू से अशोक चौधरी, बीजेपी से कृष्ण कुमार ऋषि/ लखेन्द्र पासवान और हम से संतोष सुमन ने शपथ ली।

महिला प्रतिनिधित्व का भी रखा ख्याल

कैबिनेट में महिला प्रतिनिधित्व का भी ख्याल रखा गया है. कैबिनेट में महिलाओं की तरफ से श्रेयसी सिंह, लेसी सिंह और रमा निषाद को मंत्री बनाया गया है. मुस्लिम कोटे से चैनपुर विधायक जमा खान मंत्री बनाए गए हैं

Share This Article