भारतीय जनता पार्टी के नए कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन ने अपना पदभार ग्रहण कर लिया। आज दिल्ली बीजेपी मुख्यालय में नितिन नवीन की “ताजपोशी” हुई। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने नितिन नबीन को पटका पहनाकर और गुलदस्ता देकर उनकी ताजपोशी की।

बीजेपी के नवनियुक्त कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष और बिहार सरकार के मंत्री नितिन नवीन सोमवार को दिल्ली पहुंचे। उनके दिल्ली आगमन पर पार्टी ने कार्यकर्ताओं ने ढोल-नगाड़ों और नारों के साथ उनका जोरदार स्वागत किया। नितिन नवीन के दिल्ली पहुंचते दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा समेत कई नेताओं ने उनका स्वागत किया है। जिसके बाद वे बीजेपी कार्यालय पहुंचे।
नितिन नवीन ने पदभार ग्रहण किया
पार्टी मुख्यालय नितिन नवीन ने पदभार ग्रहण किया। इस दौरान गृह मंत्री अमित शाह, जेपी नड्डा, धर्मेंद्र प्रधान समेत अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। दिल्ली स्थित बीजेपी मुख्यालय में पार्टी के नवनियुक्त राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन का जोरदार स्वागत किया गया। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, और अन्य शीर्ष पार्टी नेताओं ने स्वयं नवीन का अभिनंदन किया। शीर्ष नेतृत्व द्वारा किया गया यह स्वागत यह दर्शाता है कि पार्टी संगठन में नबीन के पद और भूमिका को अत्यधिक महत्व दिया जा रहा है।
नया दायित्व पार्टी का आशीर्वाद-नितिन नवीन
दिल्ली आने से पहले नितिन नवीन ने सोमवार को कहा कि यह नया दायित्व पार्टी का आशीर्वाद है और उन्होंने शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने अपने दिवंगत पिता एवं भाजपा के पूर्व विधायक नवीन किशोर प्रसाद सिन्हा के कार्यों को आगे बढ़ाने का संकल्प दोहराया। उन्होंने कहा, मैंने हमेशा अपने पिता के विचारों पर काम किया है, जो पार्टी को अपनी मां मानते थे और राष्ट्र को सर्वोपरि रखते थे। मेरा मानना है कि इसी कारण पार्टी ने मुझे यह अवसर देकर भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ काम जारी रखने का आशीर्वाद दिया है।

