राज्य स्तरीय रग्बी प्रतियोगिता की मेज़बानी जमुई को, मैदान में उतरे 9 प्रमंडल

KK Sagar
1 Min Read

जमुई: खेल विभाग बिहार, खेल प्राधिकरण बिहार सरकार एवं जिला प्रशासन जमुई के संयुक्त तत्वावधान में राज्य स्तरीय (अंतर-प्रमंडल) रग्बी बालक अंडर-14, अंडर-17 एवं अंडर-19 खेल प्रतियोगिता का आयोजन जमुई जिले में किया जा रहा है। यह चार दिवसीय प्रतियोगिता 16 दिसंबर 2025 से 19 दिसंबर 2025 तक आयोजित होगी।

जिला पदाधिकारी के निर्देशानुसार प्रतियोगिता के पहले दिन कार्यक्रम का शुभारंभ प्रभारी जिला पदाधिकारी, उप विकास आयुक्त, अपर समाहर्ता, जिला पंचायती राज पदाधिकारी, जिला परिवहन पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी, वरीय उप समाहर्ता-सह-उपाधीक्षक शारीरिक शिक्षा तथा जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी के संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन कर किया गया।

इस राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में बिहार राज्य के सभी 9 प्रमंडलों की टीमें भाग ले रही हैं। आयोजन को लेकर खिलाड़ियों में उत्साह देखा जा रहा है, वहीं जिला प्रशासन द्वारा प्रतियोगिता के सफल संचालन के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं।

Advertisement

Share This Article
उत्कृष्ट, निष्पक्ष, पारदर्शिता और ईमानदारी - पत्रकारिता की पहचान है k k sagar....✍️....