Bihar: पूरे बिहार में सर्दी का सितम,19 जिलों में कोल्ड डे का अलर्ट

Reena Sharma
2 Min Read

पहाड़ी इलाकों में हो रही बर्फबारी से पूरे उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। इधर, पटना समेत पूरे बिहार में कनकनी का प्रभाव बना हुआ है। बर्फीली हवा से लोगों की मुश्किलें बढ़ी हैं। मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार तक प्रदेश में कोल्ड डे के साथ राज्य में घना कोहरे का प्रभाव बना रहेगा। इस दौरान तापमान में दो से तीन डिग्री की गिरावट आने के साथ कनकनी से लोग परेशान रहेंगे।

19 जिलों में घना कोहरा और कोल्ड डे की चेतावनी

राजधानी पटना सहित अधिकांश जिलों में कोहरे के साथ सर्द पछुवा हवाओं ने कनकनी बढ़ा दी है। पिछले कई दिनों से सूरज देव के दर्शन नहीं हुए हैं। आज भी मुजफ्फरपुर, पश्चिम चंपारण, अररिया, पूर्णिया, समस्तीपुर सहित उत्तर बिहार के सभी 19 जिलों में घना कोहरा और कोल्ड डे को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया।

Advertisement

गयाजी में न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री सेल्सियस

पिछले 24 घंटे में गयाजी सबसे ठंडा जिला रहा। यहां का न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। वहीं सीवान और नालंदा का 5.6 डिग्री सेल्सियस, औरंगाबाद का छह डिग्री सेल्सियस, रोहतास का 7.2 डिग्री सेल्सियस, सारण का 7.3 डिग्री सेल्सियस, अरवल का 7.5 डिग्री सेल्सियस, पूर्णिया का 10 डिग्री सेल्सियस, भागलपुर का 10.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

सबसे अधिक तापमान शेखपुरा में

वहीं राज्य में अधिकतम तापमान 13.4 से 19.5 डिग्री सेल्सियस के बीच रिकॉर्ड किया गया। सबसे अधिक तापमान 19.5 डिग्री सेल्सियस शेखपुरा में दर्ज किया गया। वहीं ठंड ने रात में ज्यादा असर दिखाया।

Share This Article