जमुई में मकर संक्रांति महोत्सव 2026 का शुभारंभ, डीएम नवीन कुमार और एसपी विश्वजीत दयाल ने उड़ाई पतंग

KK Sagar
1 Min Read

जमुई जिला प्रशासन और कला एवं संस्कृति विभाग के संयुक्त सहयोग से मकर संक्रांति महोत्सव 2026 का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन जिला पदाधिकारी नवीन कुमार (भा.प्र.से.) और पुलिस अधीक्षक विश्वजीत दयाल ने श्रीकृष्ण सिंह स्टेडियम परिसर में पतंग उड़ाकर और दीप प्रज्वलित कर विधिवत रूप से किया।

इस अवसर पर जिला पदाधिकारी नवीन कुमार ने जिलेवासियों को मकर संक्रांति की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि ऐसे सांस्कृतिक आयोजन समाज में आपसी भाईचारे और सांस्कृतिक एकता को मजबूत करते हैं। उन्होंने कहा कि मकर संक्रांति जैसे पर्व हमारी परंपरा और संस्कृति को जीवंत बनाए रखते हैं।

कार्यक्रम के दौरान श्रीकृष्ण सिंह स्टेडियम का मैदान उत्सव के रंग में रंगा नजर आया। बड़ी संख्या में लोग महोत्सव में शामिल हुए और पतंगबाजी, सांस्कृतिक गतिविधियों एवं उत्सव के माहौल का आनंद लिया।

Advertisement

वहीं, पुलिस अधीक्षक विश्वजीत दयाल ने भी मकर संक्रांति की शुभकामनाएं दीं और कहा कि ऐसे आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा और उत्साह का संचार करते हैं। कार्यक्रम के सफल आयोजन में जिला प्रशासन और कला एवं संस्कृति विभाग की अहम भूमिका रही।

मकर संक्रांति महोत्सव 2026 ने जमुई में उत्सव, उल्लास और सांस्कृतिक समरसता का संदेश दिया।

Share This Article
उत्कृष्ट, निष्पक्ष, पारदर्शिता और ईमानदारी - पत्रकारिता की पहचान है k k sagar....✍️....