Bihar: NEET छात्रा मौत केस में अहम कार्रवाई, 6 संदिग्ध हिरासत में 

Reena Sharma
2 Min Read

बिहार की राजधानी पटना के मुन्नाचक स्थित शंभू गर्ल्स हॉस्टल में नीट की तैयारी कर रही छात्रा से हुई दरिंदगी मामले में पुलिस ने गुरुवार को महत्वपूर्ण कार्रवाई करते हुए 6 संदिग्धों को हिरासत में लिया।

विशेष जांच टीम (SIT) को नीट की तैयारी कर रही छात्रा की मौत मामले में अहम कामाबी मिली है। तकनीकी साक्ष्यों, सीसीटीवी फुटेज और कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR) के आधार पर 6 संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है।

प्रारंभिक जांच में यह सामने आया कि हिरासत में लिए गए सभी लोग हॉस्टल संचालक और मालिक मनीष रंजन से जुड़े हुए हैं। फिलहाल उनसे पुलिस लगातार पूछताछ कर रही है ताकि मामले की अहम कड़ियों को जोड़ा जा सके।

Advertisement

एसआईटी की टीम की संख्या 30 से बढ़कर 50

इधर, एसआईटी में अब एक आईपीएस अधिकारी और सीआईडी के वरिष्ठ अधिकारी के साथ अन्य पुलिसकर्मी भी शामिल किए गए हैं। इससे जांच और व्यापक और तकनीकी रूप से सक्षम बनने वाली है। वर्तमान में एसआईटी में काम कर रहे अधिकारी और पुलिसकर्मियों की संख्या 30 से बढ़ाकर 50 कर दी गई है।

जल्द खुलासे की उम्मीद

पॉक्सो एक्ट जुड़ने के बाद पुलिस इस मामले में बेहद सतर्कता बरत रही है और बिना ठोस वैज्ञानिक प्रमाण के जल्दबाजी में किसी की गिरफ्तारी घोषित नहीं करना चाहती। पुलिस अधिकारियों का मानना है कि आरोपियों की लोकेशन और डिजिटल साक्ष्यों का मिलान लगभग पूरा हो चुका है। उम्मीद जताई जा रही है कि अगले कुछ ही घंटों में पटना पुलिस इस रोंगटे खड़े कर देने वाले मामले का आधिकारिक खुलासा कर देगी, जिस पर पूरे प्रदेश की नजरें टिकी हुई हैं।

Share This Article