धनबाद मंडल में मेगा टिकट चेकिंग अभियान, 866 यात्री पकड़े गए, वसूला गया 5.18 लाख रुपये जुर्माना

KK Sagar
1 Min Read

धनबाद मंडल में बड़े पैमाने पर टिकट चेकिंग अभियान लगातार चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 31 जनवरी 2026 को सुनियोजित कार्यक्रम के तहत धनबाद-चंद्रपुरा रेलखंड पर रेलवे मजिस्ट्रेट एवं सहायक वाणिज्य प्रबंधक (कोचिंग), धनबाद की उपस्थिति में मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान के साथ-साथ मेगा टिकट जांच अभियान चलाया गया।

इस अभियान के दौरान कुल 866 यात्रियों को पकड़ा गया, जिनमें बिना टिकट यात्रा करने वाले, बिना उचित प्राधिकार के यात्रा करने वाले तथा बिना बुक किए गए सामान के साथ यात्रा कर रहे यात्री शामिल थे।

जांच के दौरान यात्रियों से 5,18,205 रुपये जुर्माने के रूप में वसूले गए। पकड़े गए यात्रियों को भविष्य में उचित टिकट लेकर ही यात्रा करने की कड़ी हिदायत दी गई।

चेकिंग टीमों द्वारा स्टेशनों एवं विभिन्न मेल/एक्सप्रेस ट्रेनों में भी व्यापक जांच की गई। धनबाद मंडल द्वारा निरंतर टिकट जांच अभियान चलाया जा रहा है और आगे भी इसे जारी रखा जाएगा।

अभियान के दौरान स्टेशनों के अनारक्षित टिकट काउंटरों पर यात्रियों की काफी भीड़ देखी गई। धनबाद मंडल, पूर्व मध्य रेल यात्रियों से अपील करता है कि वे उचित टिकट लेकर ही प्लेटफॉर्म पर प्रवेश करें तथा जिस श्रेणी का टिकट हो उसी श्रेणी में यात्रा करें।

Share This Article
उत्कृष्ट, निष्पक्ष, पारदर्शिता और ईमानदारी - पत्रकारिता की पहचान है k k sagar....✍️....