Bihar: ‘नीतीश कुमार की बुद्धि पूरी तरह फेल’, मुख्यमंत्री पर तेज प्रताप का बड़ा हमला

Neelam
By Neelam
2 Min Read

जनशक्ति जनता दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेज प्रताप यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की बुद्धि पूरी तरह से असफल हो चुकी है। पटना में मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री के हालिया बयानों और राजनीतिक रुख पर सवाल उठाए और कहा कि राज्य का नेतृत्व अब प्रभावी नहीं रह गया है।

सीएम स्वयं अपनी छवि को नुकसान पहुंचा रहे-तेज प्रताप

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार विधानसभा में पूर्व सीएम राबड़ी देवी को “लड़की” बोलने के बाद घिर गए हैं। आरजेडी लगातार इसको लेकर हमलावर है। इस बीच तेज प्रताप यादव ने पटना में मीडिया से बातचीत के दौरान कहा कि लोग अपने पैर पर खुद कुल्हाड़ी मारते हैं। लोग खुद अपनी छाप छोड़ते हैं। वह क्या कहते हैं और क्या नहीं, सभी देख रहे हैं।

मुख्यमंत्री हंसी के पात्र बन चुके-तेज प्रताप

लालू के बड़े बेटे ने आगे कहा कि, मुख्यमंत्री हंसी के पात्र बन चुके हैं। देशभर के लोग देख रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार से सरकार काम कर रही है, उससे जनता के बीच असंतोष बढ़ रहा है। उनके अनुसार, राज्य में प्रशासनिक स्तर पर स्पष्ट दिशा का अभाव दिखाई दे रहा है और कई मुद्दों पर सरकार की स्थिति कमजोर नजर आती है।

जनता वर्तमान नेतृत्व से निराश-तेज प्रताप

तेज प्रताप ने यह भी कहा कि मुख्यमंत्री की कार्यशैली अब पहले जैसी नहीं रही और वे राजनीतिक रूप से अस्थिर दिखाई दे रहे हैं। तेज प्रताप ने दावा किया कि राज्य की जनता बदलाव चाहती है और वर्तमान नेतृत्व से निराश है।

Share This Article