राष्ट्रीय जनता दल के कार्यकारी अध्यक्ष और बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने राज्य की कानून-व्यवस्था को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और केंद्र की मोदी सरकार पर तीका हमला बोला है। तेजस्वी यादव ने सोशल मीडिया पर किए एक पोस्ट में उन्होंने हाल के दिनों में राज्य में यौन उत्पीड़न की हुई घटनाओं का जिक्र निशाना साधा है।
सरकार पर तेजस्वी का तीखा तंज
तेजस्वी यादव ने अपने सोशल मीडिया एक्स पर रेप की 14 घटनाओं की एक लिस्ट पोस्ट की है। इस पोस्ट में उन्होंने तंज करते हुए लिखा है कि- ‘मोदी-नीतीश सरकार के कर कमलों से निर्मित कथित रामराज्य में प्रतिदिन ऐसी ऐसी मंगलकारी घटनाएं हो रही है कि मीडिया को भी बताने में मशक्कत करनी पड़ रही है। 1.5 साल की मासूम बच्ची से लेकर 11 साल की सैकड़ों बच्चियों के साथ बलात्कार हुए हैं, क्योंकि मशीनी मंगलराज में तंत्र इनका, अपराधी इनके।’
बलात्कारियों को सत्ता संरक्षण प्राप्त-तेजस्वी
आरजेडी नेता ने पीएम मोदी के बिहार दौरों को लेकर भी निशाना साधा। तेजस्वी यादव ने कहा कि ‘मोदी जी अब चुनावों में आएंगे और बिहार को बदनाम कर चले जाएंगे। चंद दिनों में घटित इन चंद वीभत्स घटनाओं पर उनकी मौन स्वीकृति प्रमाणित करती है कि बलात्कारियों को सत्ता संरक्षण प्राप्त है।’
विभिन्न घटनाओं का जिक्र
तेजस्वी ने हाल में हुई विभिन्न घटनाओं का जिक्र किया है। उन्होंने लिस्ट बनाकर हाल में हुईं रेप की घटनाओं का जिक्र किया है। जिसमें- डेढ़ साल की बच्ची से दुष्कर्म, प्राइवेट पार्ट में डाला रॉड – सहरसा, छह वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म –किशनगंज, बच्ची की दुष्कर्म के बाद हत्या – दरभंगा, महिला से रेप की कोशिश; बचाने गए पति को पीटा- पटना, नाबालिग से किया सामूहिक दुष्कर्म- सारण, दुष्कर्म व हत्या मामले में पीड़िता की मां न्याय के लिए भटक रही- भागलपुर, आठ साल की बच्ची से दुष्कर्म- लखीसराय, यूपी की डांसर के साथ भोजपुर में सामूहिक दुष्कर्म- भोजपुर, स्कूल जाती आठ साल की बच्ची को अगवा कर दुष्कर्म किया- शेखपुरा, चार वर्षीया बच्ची से दुष्कर्म- बिहटा, दुष्कर्म के बाद महिला की हत्या- नवादा, मासूम के साथ दुष्कर्म- तारापुर- मुंगेर, युवती के साथ की दरिंदगी- नवादा, किशोरी के साथ दुष्कर्म- बेगूसराय।
- सहरसा: डेढ़ साल की बच्ची से दुष्कर्म और प्राइवेट पार्ट में रॉड डालने की हैवानियत।
- किशनगंज: छह वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म।
- दरभंगा: बच्ची के साथ दुष्कर्म के बाद उसकी निर्मम हत्या।
- पटना: महिला से रेप की कोशिश और विरोध करने पर पति की पिटाई।
- सारण: नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म (गैंगरेप)।
- भागलपुर: दुष्कर्म व हत्या मामले में न्याय के लिए भटकती पीड़िता की मां।
- लखीसराय: आठ साल की मासूम बच्ची के साथ दरिंदगी।
- भोजपुर: यूपी की डांसर के साथ सामूहिक दुष्कर्म की वारदात।
- शेखपुरा: स्कूल जा रही आठ साल की बच्ची का अपहरण कर दुष्कर्म।
10.बिहटा: चार साल की मासूम के साथ दुष्कर्म।
11.नवादा: दुष्कर्म के बाद महिला की हत्या।
12.मुंगेर (तारापुर): मासूम बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना।
13.नवादा: एक अन्य युवती के साथ दरिंदगी का मामला।
14.बेगूसराय: किशोरी के साथ दुष्कर्म की शर्मनाक वारदात।
तेजस्वी बोले- सरकार के बयान बहादुर जवाब दें
तेजस्वी ने तंज कसते हुए कहा कि यह कैसा ‘रामराज्य’ है जहाँ तंत्र और अपराधी एक ही पाले में खड़े दिखते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि अपराधियों में पुलिस का पुलिस का खौफ खत्म हो चुका है क्योंकि उन्हें सत्ता का संरक्षण प्राप्त है। तेजस्वी ने सरकार को आड़े हाथों लेते हुए लिखा कि निकम्मी सरकार के बयान बहादुर जवाब दें?

