डिजिटल डेस्क। जमशेदपुर: होली के त्योहार पर घर जाने वाले यात्रियों की भारी भीड़ और ट्रेनों में लंबी वेटिंग लिस्ट को देखते हुए रेलवे ने बड़ी राहत दी है। रेलवे ने टाटानगर से बक्सर के बीच एक नई होली स्पेशल ट्रेन चलाने की घोषणा की है। यह ट्रेन धनबाद और पटना के रास्ते अपनी यात्रा पूरी करेगी, जिससे झारखंड और बिहार के हजारों यात्रियों को सीधा लाभ मिलेगा।
ट्रेन का शेड्यूल और समय
यह स्पेशल ट्रेन मार्च के पूरे महीने संचालित की जाएगी।
गाड़ी संख्या 08183 (टाटानगर से बक्सर):
तारीख: 3 मार्च से 31 मार्च तक।
दिन: प्रत्येक मंगलवार।
प्रस्थान: टाटानगर से शाम 5:10 बजे।
प्रमुख स्टेशन: रात 8:25 बजे बोकारो स्टील सिटी, 10:20 बजे धनबाद और अगले दिन सुबह 6:23 बजे पटना जंक्शन होते हुए सुबह 8:15 बजे बक्सर पहुंचेगी।
गाड़ी संख्या 08184 (बक्सर से टाटानगर):
तारीख: 4 मार्च से 1 अप्रैल तक।
दिन: प्रत्येक बुधवार।
प्रस्थान: बक्सर से दोपहर 12:00 बजे।
प्रमुख स्टेशन: दोपहर 12:50 बजे आरा, दोपहर 1:53 बजे पटना और रात 11:15 बजे धनबाद होते हुए अगले दिन सुबह 4:30 बजे टाटानगर पहुंचेगी।
इन स्टेशनों पर होगा ठहराव
यात्रियों की सुविधा के लिए इस ट्रेन का ठहराव कई महत्वपूर्ण स्टेशनों पर दिया गया है, जिनमें शामिल हैं। चांडिल, पुरुलिया, बोकारो स्टील सिटी, चंद्रपुरा, धनबाद, चितरंजन, मधुपुर, जसीडीह, झाझा, पटना और आरा।
होली के दौरान बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश जाने वाली नियमित ट्रेनों में भारी भीड़ रहती है। ऐसे में यह स्पेशल ट्रेन उन यात्रियों के लिए एक बेहतर विकल्प साबित होगी जो कन्फर्म टिकट की तलाश में हैं।

