मतदाता दिवस : शहर के कई बीएलओ सहित पदाधिकारी सम्मानित

Manju
By Manju
1 Min Read

जमशेदपुर : 25 जनवरी 2022 राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर अनुमण्डल पदाधिकारी धालभूम सह निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी, 48-जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के द्वारा (SSR-2022) संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम-2022 में उत्कृष्ट कार्य करने वाले BLO काकुली हांसदा, संजु नामता दस, बसंत कुमार, प्यारी देवी,हीरा देवी,सन्नी कुमार,सुनीता देवी,प्रीति कलिस्ता मिंज, शेफाली हेरेन्ज व अल्पना प्रसाद और पर्यवेक्षक में सुनील कुमार, जितेन्द्र कुमार सिंह, टिपरु तियु, सुनील कुमार सिंह एवं ब्रजेश कुमार झा व कंप्यूटर ऑपरेटर में छाकु बास्के, रामस्वरूप राम तथा आयशा आफरीन को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया।

उत्कृष्ट कार्य के लिए राज्य स्तरीय कार्यक्रम में किया गया सम्मानित

वहीं धालभूम कार्यपालक दण्डाधिकारी रश्मि रंजन को (SSR-2022) संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम-2022 में उत्कृष्ट कार्य के लिए सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी, 48-जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र को रांची से मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा वर्चुअल माध्यम से प्रशस्ति पत्र दिया गया।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *