धनबाद – बैंक मोड़–कतरास समेत कई थानों के प्रभारी बदले

KK Sagar
2 Min Read
Transfer posting

धनबाद: धनबाद जिले के पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। बैंक मोड़, निरसा समेत कई थानों के प्रभारियों का तबादला कर नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। इस बदलाव के तहत प्रवीण कुमार को बैंक मोड़ थाना प्रभारी से हटाकर कतरास थाना प्रभारी बनाया गया है, जबकि असित कुमार को कतरास से बैंक मोड़ थाना प्रभारी की जिम्मेदारी दी गई है।

जारी आदेश के अनुसार कई अन्य थाना प्रभारियों और सर्किल इंस्पेक्टरों के पदों में भी बदलाव किया गया है। पुलिस विभाग का कहना है कि प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत बनाने और कानून-व्यवस्था को और बेहतर करने के उद्देश्य से यह फेरबदल किया गया है।

जानें किसे कहां मिली जिम्मेदारी:

प्रवीण कुमार – बैंक मोड़ से कतरास थाना प्रभारी

Advertisement

असित कुमार – कतरास से बैंक मोड़ थाना प्रभारी

अजीत भारती – तोपचांची से निरसा थाना प्रभारी

अनिल शर्मा – निरसा से जोड़ापोखर सर्किल इंस्पेक्टर

आशुतोष कुमार – जोड़ापोखर सर्किल इंस्पेक्टर से चिरकुंडा थाना प्रभारी

रामजी राय – चिरकुंडा से साइबर थाना प्रभारी

जयप्रकाश – साइबर से ट्रैफिक थाना प्रभारी

लव कुमार – ट्रैफिक से तोपचांची थाना प्रभारी

राजेश कुमार – अभियोजन कोषांग से सिंदरी थाना प्रभारी

संजय कुमार – सिंदरी से कोर्ट सिक्योरिटी

मोहम्मद रुस्तम – कोर्ट सिक्योरिटी से कतरास सर्किल इंस्पेक्टर

मुकेश कुमार – कतरास सर्किल इंस्पेक्टर से अभियोजन कोषांग प्रभारी

Share This Article
उत्कृष्ट, निष्पक्ष, पारदर्शिता और ईमानदारी - पत्रकारिता की पहचान है k k sagar....✍️....