पश्चिम एशिया तनाव पर बाबूलाल मरांडी का सोरेन पर निशाना, बोले– गैस-पेट्रोल की सप्लाई सामान्य, डर और भ्रम फैलाना शर्मनाक

KK Sagar
2 Min Read
Babulal marandi

पश्चिम एशिया में जारी युद्ध के कारण वैश्विक स्तर पर ऊर्जा संसाधनों को लेकर दबाव बढ़ने की चर्चा के बीच झारखंड की राजनीति भी गरमा गई है। इस मुद्दे पर Babulal Marandi ने राज्य के मुख्यमंत्री Hemant Soren पर निशाना साधा है।

बाबूलाल मरांडी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर किए गए अपने ट्वीट में कहा कि पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष के कारण वैश्विक ऊर्जा बाजार पर दबाव जरूर है, लेकिन इसके बावजूद केंद्र सरकार देशभर में रसोई गैस, पेट्रोल और डीजल की पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए लगातार प्रयास कर रही है, ताकि आम लोगों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

मरांडी ने आरोप लगाया कि ऐसे संवेदनशील समय में भी कुछ लोग डर और भ्रम का माहौल बनाने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राष्ट्रीय एकजुटता दिखाने के बजाय इस मुद्दे पर राजनीतिक एजेंडा चलाने का प्रयास कर रहे हैं।

उन्होंने अपने ट्वीट में यह भी कहा कि यह पहली बार नहीं है जब मुख्यमंत्री ने ऐसा रवैया अपनाया है। मरांडी के अनुसार, कोविड-19 महामारी के दौरान भी वैक्सीन को लेकर भ्रम फैलाने की कोशिश की गई थी।

मरांडी ने मुख्यमंत्री पर तंज कसते हुए कहा कि मौजूदा हालात की गंभीर समीक्षा करने के बजाय चर्चा में बने रहने के लिए इस तरह का ‘पैनिक’ पैदा करना शर्मनाक है। उन्होंने कहा कि संकट की घड़ी में सभी को जिम्मेदारी के साथ काम करना चाहिए।

Share This Article
उत्कृष्ट, निष्पक्ष, पारदर्शिता और ईमानदारी - पत्रकारिता की पहचान है k k sagar....✍️....